Giving Yourself More Opportunities To Feel Proud..
सृष्टि के कण कण में ज्योर्तिमय रूप में विद्यमान योगेश्वर श्रीकृष्ण जो हर किसी के हृदय को चुराते हैं, मन और समझ को प्रेरित और प्रकाशित करते हैं, जो परम सत्य को समझने और उसे साकार करने में हमारी मदद करते हैं, उनके जन्म महोत्सव की हार्दिक बधाई।
समस्त कलाओं से युक्त परम पुरुष भगवान् श्री कृष्ण से आज प्रार्थना है कि प्रेम और भक्ति के साथ आपकी पूजा करने वालों और अपना धर्म समझ कर निरन्तर शुभ कर्मों को करने वालो की कहि अनकही सब प्रार्थनाओं, निवेदनों एवं अनुरोधों को स्वीकार करना। उनके जीवन में हर कदम में सारथी बन उनका मार्गदर्शन करना – उनके लाज, सम्मान और स्वाभिमान की सदैव रक्षा करना। उनके जीवन के हर सँघर्ष में सैदव विजयी बनाना तथा उन्हें सफलता के नये शिखरों पर पहुंचाना।
ओम् देवकी नन्दनाय विद्मिहे वासुदेवाय धीमहि | कृष्णं तन्नो: प्रचोदयात।।
ओम् दामोदराय विद्मिहे रुक्मणि वल्लभाय धीमहि | तन्नो: कृष्णं प्रचोदयात।।
कृष्ण गायत्री मंत्र
आप सबका जीवन उनकी कृपा से और अधिक आनंदमय, सुखी और समृद्ध हो जाये इन्ही कामनाओं के साथ आपको एवं आपके परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की एक बार पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
॥ जय श्री कृष्ण ॥