Women’s Day! हे नारायणी आप ही तो सृष्टि की केंद्र बिन्दू हो। अपनी सह्रदयता, सरलता और सम्पूर्णता को बनाये रखें, अपने स्त्रीत्व का सम्मान करें, उस पर गौरव करें, उसको बदलने की बजाये उसको पोषित करें।

इस सृष्टि के आधार तथा प्रकृति स्वरूपा को आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सह्रदय अभिनंदन एवं शुभकामनायें 🙏

जो शक्ति उँगली पकड़ कर स्वयं ब्रह्म को चलना सिखा सकती है, उन्हें संस्कार, विचार एवं आकार देने का कार्य कर सकती, जो परमात्मा की साकार अभिव्यक्ति है, उसके दायित्व, कर्म, उत्तरदायित्व तथा प्रतिबद्धता को सादर नमन है।

हे सर्वगुणसम्पन्न शक्तिस्वरूपा इस जगत में एक भी जगह ऐसी नही है जंहा आपके वर्चस्व के निशान नहीं हैं। आप ही तो इस जीवन, परिवार, समाज और सृष्टि की केंद्र बिन्दू हो। अपनी सह्रदयता, उदारता, सेवाभाव, प्रेम, करुणा, दया, सादगी, सरलता और सम्पूर्णता को बनाये रखें, अपने स्त्रीत्व का सम्मान करें, उस पर गौरव करें, उसको बदलने की बजाये उसको पोषित करें।

आप सब के उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्नचित मनोदशा और समृद्ध जीवन की कामनाओं के साथ साथ मैं आज ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि न सिर्फ आपका संसार बल्कि आप स्वयं भी अपनी उपस्थिति का उत्सव सदैव मनाती रहें। मंगल शुभकामनाएं।

Leave a comment