मित्रों, राम राम। आज रविवार की सुबह फिर कुछ बातें, जो श्रेष्ठ जनों ने कही और लिखी हैं, उन्हें गहराई से समझने और अपने जीवन में उतारने के लिए लिखी हैं। हर रविवार मैं इन शब्दों को आप तक पहुँचाता हूँ ताकि हम सब मिलकर अपनी चेतना को और ऊँचा उठा सकें तथा अपने चिंतन और मनोभावों की ताजी स्थिति समझते हुए उन्हें परिष्कृत कर सकें। मेरा यह प्रयास केवल एक लेख लिखना नहीं है, बल्कि उन बातों को साझा करना है जिन्होंने मुझे प्रभावित किया है और जिन्हें या तो मैं अपने जीवन में उतार चुका हूँ या उतारने की पूरी कोशिश कर रहा हूँ।
आज का यह लेख एक मामूली सी लेकिन असाधारण बात को समझने के लिए है – वो ये है कि किसी भी इंसान की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि उसके हाथ में क्या है या वह बाहर से कैसा दिख रहा है, बल्कि इस बात से होती है कि उसके भीतर कैसी ऊर्जा बह रही है और उसकी सोच कैसी है। इस संसार में हम दो तरह की चेतनाओं को देखते हैं—एक वह जो ‘मानसरोवर’ की तरह खुश, शांत और शीतल है, और दूसरी वह जो ‘ज्वालामुखी’ की तरह क्रोध, अशांति और ईर्ष्या से धधक रही है। यह फर्क सिर्फ स्वभाव का नहीं है, बल्कि इस बात का है कि हमने अपने भीतर ‘परमात्मा’ को जगह दी है या अपने ‘अहंकार’ को।
जब कोई व्यक्ति भीतर से सहज और सरल हो जाता है, तो उसका पूरा अस्तित्व एक जीवंत प्रार्थना बन जाता है। उसके लिए जीवन का हर पल परमात्मा का प्रसाद है। ऐसा व्यक्ति यदि युद्ध के मैदान के बीच भी खड़ा हो, तो उसकी आत्मा में मंदिर जैसी शांति बनी रहती है। वह जो भी करता है, उसके पीछे नफरत नहीं बल्कि एक गहरा ‘अहोभाव’ होता है। उसके हाथ में अगर तलवार भी आ जाए, तो वह विनाश के लिए नहीं बल्कि सृजन और मर्यादा की रक्षा के लिए, ईश्वर का आदेश मानकर उठेगा। उसका बल और उसकी बुद्धि हमेशा दैवीय और मंगलकारी होती है, क्योंकि उसका ‘मैं’ और उसका अहंकार मिट चुका है और केवल परमात्मा की इच्छा ही शेष है।
वहीं दूसरी ओर, जिस व्यक्ति के भीतर तुलना, श्रेष्ठता और घृणा का अंधकार व्याप्त है, जो या तो ‘सुपीरियरिटी कॉम्प्लेक्स’ (श्रेष्ठता की ग्रंथि) से ग्रसित है या ‘इन्फीरियरिटी कॉम्प्लेक्स’ (हीन भावना) से, उसके लिए संसार का सबसे पवित्र स्थान भी एक युद्धभूमि बन जाता है। वह किसी प्रसिद्ध और सिद्ध मंदिर में माला लेकर बैठ तो सकता है, लेकिन उसके विचार किसी को नीचा दिखाने या स्वयं को बड़ा सिद्ध करने की साजिशों में उलझे रहते हैं। ऐसे अशांत व्यक्ति के हाथ में अगर एक छोटा सा पत्थर भी हो, तो वह परिवार और समाज के लिए घातक साबित होता है।
आज मेरे आराध्य प्रभु जी से मेरी यही विनती है कि आप उन तमाम मानसिक उलझनो, ग्रंथियों और उस कूड़ा करकट को जिसे आपने अपने अंदर भर लिया है उन सब से मुक्त होकर उस सोच और चेतना के स्तर को पा जाएँ, जहाँ आपका हर शब्द और हर कर्म एक जीवित प्रार्थना बन जाए। आपकी मनोदशा, मनोभाव और गतिविधियों से न केवल आपका जीवन, बल्कि आपके संपर्क में आने वाला हर व्यक्ति भी धन्य हो जाए। आप जहाँ भी कदम रखें, वहाँ सुकून और खुशहाली की महक और रौनक फैल जाए।
स्वस्थ रहिये, खूब खुश रहिए, खिलखिलाते रहिए और अपनी रूह की चमक से इस दुनिया को रोशन करते रहिए। इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ आपको प्यार भरा नमस्कार।
श्री रामाय नमः। ॐ हं हनुमते नमः।।

Gdmng! Today I wish to remind you that even in a world of fixed routines, stubborn habits & these strong algorithms, your true power lies in how you choose to show up, what you do, say & where you choose to direct your gaze…🙈
Sweetheart, hold onto your perspective, target & your goals like they are your guide. Keep a firm grip on your sense of humor & your unique style, no matter the day, the place, or the personalities you encounter… & no matter what tries to pull you apart..💯
Darling listen – all I am saying is this: once you have chosen to hold your uniqueness & that razor focus, stop trying to be understood by others & focus on understanding yourself. Discover the “why” behind everything you do & the “why not” behind everything you skip in a day. Before you ever check in with others to see if they approve, check in with your own heart to find your own truth.

नमस्ते मित्रों। संभवतः आपने कभी यह मर्मस्पर्शी कहावत सुनी होगी: “यदि घास बोल पाती, तो वह बताती कि ज़ेबरा एक क्रूर राक्षस है और शेर उसका रक्षक” 🤫
प्रथम दृष्टया, यह विचार विरोधाभासी प्रतीत होता है। हमारी सामान्य मानवीय चेतना में शेर एक हिंसक शिकारी है और ज़ेबरा एक निरीह शिकार। लेकिन यदि हम इस संसार को उस घास की आँखों से देखें जो ज़ेबरा द्वारा खाई जाती है, तो पूरी कहानी का मतलब ही बदल जाता है, सही गलत की परिभाषा ही बदल जाती है।
यह कहावत पूर्णतः ‘व्यक्तिगत दृष्टिकोण’ और ‘परिस्थितिजन्य सत्य’ पर आधारित है। “सही” और “गलत” या “नायक” और “खलनायक” का निर्धारण इस बात से होता है कि आप उस संघर्ष-शृंखला में कहाँ खड़े हैं। हमारे नायक और खलनायक हमारी अपनी जरूरतों और तकलीफों से जन्म लेते हैं। जीवन का सच, उसका सार और व्याकरण हर जीव के लिए उसका अपना है, अलग है।
यदि शेर अपनी बात कह पाता, तो वह तर्क देता कि जीवित रहने के लिए ज़ेबरा का शिकार करना उसकी मजबूरी और उसका प्राकृतिक धर्म है। वह केवल अपना अस्तित्व बचा रहा है। वहीं ज़ेबरा के लिए वही शेर एक खौफनाक कातिल और उसकी दुनिया का सबसे बड़ा विलेन है। लेकिन अब जरा उस घास पर गौर कीजिए जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। अपनी पूरी जिंदगी में वह घास ज़ेबरा द्वारा रौंदी जाती है और खाई जाती है। घास के लिए ज़ेबरा ही वह असली ‘राक्षस’ है जो उसके जीवन को नष्ट कर रहा है। ऐसे में जब शेर आकर ज़ेबरा का शिकार करता है, तो वह अनजाने में ही सही, उस घास को और अधिक बर्बाद होने से बचा लेता है। इसलिए घास की दृष्टि में शेर कोई हत्यारा नहीं, बल्कि एक रक्षक और मसीहा बनकर उभरता है।
यह साधारण सा उदाहरण हमें जीवन और समाज के बारे में एक बहुत बड़ा पाठ पढ़ाता है। इस दुनिया में सत्य कभी भी केवल एक तरफा नहीं होता। अक्सर इतिहास और कहानियाँ वही लोग लिखते या सुनाते हैं जिनके पास ताकत और आवाज होती है, और वे स्वाभाविक रूप से केवल अपना पक्ष और अपना नजरिया ही बताते हैं। उनके लिए जो सही है, जरूरी नहीं कि वह पूरी दुनिया के लिए भी सही हो। वह केवल उनकी अपनी कहानी का एक पहलू है, जबकि उसी कहानी का एक दूसरा और शायद बिल्कुल विपरीत पहलू भी कहीं न कहीं मौजूद होता है। इसीलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले यह समझना अनिवार्य है कि सत्य की परतें बहुत गहरी होती हैं।
आज की दुनिया में चल रहे युद्धों को ही देख लीजिए—चाहे वह मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच छिड़ा नया संघर्ष हो या सालों से खिंचता रूस-यूक्रेन का युद्ध। हर देश, हर नेता अपनी जनता को यही बताता है कि वे ‘रक्षक’ हैं और सामने वाला ‘राक्षस’ है। हर पक्ष के पास अपने तर्क हैं, अपनी मजबूरियाँ हैं और अपना इतिहास है। लेकिन इस भीषण शोर में हम उस ‘घास’ को देखना भूल जाते हैं—वे निर्दोष नागरिक, वे बच्चे और वे परिवार जिनका इन राजनीतिक युद्धों और अपना अपना हित साधने के लिये किए गए युद्धों से कोई लेना-देना नहीं है। उनके लिए रक्षक और भक्षक की परिभाषाएं उन बड़ी बड़ी बातों से बिल्कुल अलग हैं जो टीवी पर सुनाई देते हैं। उनके लिए असली ‘राक्षस’ वह है जो उनकी छत छीन लेता है, और ‘रक्षक’ वह है जो उन्हें शांति की नींद दे दे।
लेख का सबसे महत्वपूर्ण संदेश यही है कि हम अक्सर उस पक्ष को पूरी तरह भूल जाते हैं जो सबसे कमजोर और मौन है। किसी भी विवाद या युद्ध में सबसे धीमी आवाज रखने वाला पक्ष ही अक्सर सबसे बड़ा सच देख रहा होता है। “राक्षस” और “रक्षक” के मुखौटे हमेशा वैसे नहीं होते जैसे वे पहली नजर में दिखाई देते हैं; वे केवल हमारी सुविधा के अनुसार बदलते रहते हैं। असल बुद्धिमानी इस बात में नहीं है कि आप किसकी ऊँची आवाज और प्रोपेगेंडा सुन रहे हैं, बल्कि इस बात में है कि आप किसकी खामोशी और किसके दर्द को समझने का प्रयास कर रहे हैं। महत्वपूर्ण यह नहीं है कि आप किसकी गाथा सुन रहे हैं, बल्कि यह है कि आप किस पक्ष को अनसुना कर रहे हैं? क्या आप किसी को ‘विलेन’ या ‘हीरो’ कहने से पहले उस ‘घास’ की भी पुकार सुन रहे हैं जिसने उस परिस्थिति का एक अलग ही चेहरा देखा है? जब तक हम सभी पहलुओं, विशेषकर सबसे उपेक्षित पहलुओं पर विचार नहीं करते, तब तक हमारा न्याय अधूरा और हमारा दृष्टिकोण संकुचित ही रहेगा।
अंत में, मेरी यही कामना है कि ईश्वर आपको वह सूक्ष्म दृष्टि और विशाल हृदय प्रदान करे जो केवल बाहरी शोर को ही नहीं, बल्कि खामोशी के पीछे छिपे गहरे सच को भी सुन और समझ सके। मैं आशा करता हूँ कि आप कभी भी किसी के ‘प्रोपेगेंडा’ का हिस्सा न बनें और दूसरों के द्वारा परोसे गए सच को आँख मूँदकर स्वीकार करने के बजाय, स्वयं के विवेक से सत्य की खोज करें। ईश्वर करे कि आपकी दृष्टि इतनी व्यापक हो कि आप तथाकथित ‘विलेन’ की छिपी हुई मजबूरी और ‘हीरो’ में छिपे स्वार्थ को समय रहते पहचान सकें। आप हमेशा न्याय, सत्य और सनातन के उस पक्ष के साथ अडिग खड़े रहें, जो भले ही आज खामोश हो, पर पूर्णतः सच्चा और शाश्वत है।
मंगल शुभकामनाएं 💐

Gdmng! Every morning presents a singular, defining crossroads: will you evolve or will you repeat? You can choose to be better today, or you can choose to stay exactly where you were yesterday. The weight you & most people feel isn’t actually from the world; it is the friction of being undecided about who you want to be. The beautiful truth is that once you finally make the choice, everything becomes easy. The struggle ends exactly where the indecision stops.
Sweetheart, Even if you choose to stay exactly where you are, own that decision without guilt.
Darling listen – now that the choice is made, your only job is to stay in sync. Your words, your thoughts & your actions should point in the same direction! If you’ve chosen to stay put today, own it—don’t let guilt ruin your happy vibe 🤫. But if you’ve decided that today is for transformation, watch how the struggle loses its grip. That “survival mode”—just keeping your head above water—begins to fade the moment you start swimming in the same direction you’re thinking💃🕺
Today, I truly wish & hope that you choose to live rather than just survive—to grow rather than staying exactly where you were yesterday. May you find the time to dive into every book, master every skill & become every version of yourself you’ve ever dreamed of. Go out & do everything that makes you feel truly alive today! Endless Blessings! 💐

हिंदू नववर्ष संवत् 2083 एवं चैत्र नवरात्रि की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
जगज्जननी कालका माई से आज यही प्रार्थना है कि इस बार नवरात्रि के ये नौ दिन हमें जड़ता से चैतन्य और अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए और हमारे सभी सत्संकल्प सिद्ध कर दें।
मां भगवती से ये भी प्रार्थना है कि यह पावन पर्व हमारी प्रवृत्तियों, आदतों एवं जीवनशैली को निखारते हुए, हमारे स्वभाव व संस्कारों के नवनिर्माण का मंगलकारी आधार भी बने।
यह नूतन संवत्सर आपके जीवन में आरोग्य, सुख-समृद्धि, सात्त्विक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का नव-प्रकाश भी लेकर आए, इन्हीं सब मंगलशुभकामनाओं के साथ आप अब को एक बार पुनः नवरात्रि की हार्दिक बधाईयां 🙏
जय कालका माई की 🙏

Gdmng! Have you ever noticed how the morning doesn’t ask for permission to begin? It just arrives, uncurling with a quiet, stubborn confidence that the world is ready for its light. Today, I want you to arrive just like that—as if you belong here exactly as you are. Even as a “work in progress,” your raw presence is more than enough to start 🌞
Sweetheart, just as the morning, the heart of a purposeful life isn’t found in the walls we build, but in the light we let in. Your success, in my opinion, depends on this simple, profound formula: the brave act of lowering your guard. By staying soft & accessible to the world, you finally make room for the magic you are uniquely capable of bringing into existence 🦸
Darling listen – put down the mask of being “strong”, being “perfect”, being “professional” or being “incredibly capable”… That is a lie you don’t need; you only need your full presence. Let your kind of wisdom, wit & your awareness of the world’s pain/ problems be the soft mantra that guides you.
I wish & hope that you begin to look at the world & your own reflection—with a kindness that seeks to understand & collaborate, not to judge & definitely not as a critic 🙈 May these words settle like a steady, holy rhythm, reminding you of the quiet belonging that exists without needing to prove your worth! Blessings 💐

Gdmng! How your life feels to you on the inside is a million times more important than how it looks to everyone else on the outside. If how you spend your hours doesn’t bring your heart what truly matters—peace, happiness & a real sense of achievement—then all the “success” in the world is just empty noise. If it doesn’t satisfy your soul, it’s honestly just a waste of your time 🤣
Sweetheart, most people are too busy curating their lives to actually live them. They worry more about the “image” than the quiet ache of how they are really showing up. If your life looks “fine” to others but feels empty or wrong to you, that’s a signal you can’t ignore. If you feel that inner nudge to change—to treat your people better, to fix your health or to be more productive & meaningful—then for God’s sake, change 🏃🏃
Darling listen – if you feel that heavy, constant unrest sitting in your chest? If you’re feeling that you need to change—for your own sake, please listen to it & finally take that one real step for your own spirit. Remember – what you bring to your own spirit is the only metric that counts & once you start honoring that constant whisper or nudge, even an ordinary day feels like a breakthrough 🥳
I wish & hope today you finally respect that “itch” in your soul telling you you’re off-track 🙈.. May you find deep satisfaction in fixing your health, treating your people better & finally doing things that matter. I wish you the peace that comes from the quiet, invisible moves you make to get your spirit back on course. Blessings 💐

Gdmng! Isn’t it ironic that people don’t actually need a big, scary enemy on the outside? Often, they are enough to stop their own progress, growth & transformation. The simple truth is that for many, staying in the shadows & playing small feels “good & safe”— even if they were meant for so much more 🫣
Sweetheart, please don’t let your laziness, delusions, excuses or those quiet, negative voices convince you to keep your feet tucked under the covers. Don’t believe for a second that you aren’t meant to step out & play the part of the hero. You were never designed to remain into the background—you are capable of greatness & it’s time you finally allowed yourself to see it 🦸
Mighty hero, it’s time to come out.
Darling listen – You weren’t made to hide; you were made to stand tall. Stop choosing the “easy” path of staying invisible & start choosing the path that leads somewhere meaningful. It is finally time to step up & become the person you were created to be.
I am wishing you a week where you finally see what everyone else already sees in you. I hope you see yourself clearly this week—not for your doubts, but for your incredible potential. May your heart be steady, your resolve be quiet & strong & your wins be absolutely undeniable. Blessings 💐

आज रविवार है—ठहरने, भीतर झाँकने और उन छोटी छोटी बातों को समझने का दिन, जिन्हें हम भागदौड़ में अक्सर भुला देते हैं। क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि आपके जीवन में जो यह सुगमता है, सुकून है, जो बिना माँगे मिली सुख-सुविधाओं की विरासत है, ठंडी हवा का खुशबू भरा झोंका है वह केवल आपकी अपनी दौड़-धूप का नतीजा नहीं है?
दरअसल, आज आप जिन घने पेड़ों की छाँव का आनंद ले रहे हैं, उनके बीज बरसों पहले आपके पूर्वजों ने बोए थे। आप आज उन लोगों की अनजान दुआओं, प्रार्थनाओं और कड़े संकल्पों के फल को चख रहे हैं जिनसे शायद आपका कभी परिचय भी नहीं हुआ है। हो सकता है कि पर्दे के पीछे से दिया गया कोई निस्वार्थ आशीर्वाद आज भी आपकी राह में फूल बनकर बिछा हुआ है।
इसीलिए यहाँ एक गंभीर दायित्व खड़ा हो जाता है: आप आज क्या बो रहे हैं? आपका किया गया कर्म, आपकी ऊर्जा, आपका व्यवहार और आपकी उपस्थिति दूसरों के लिए क्या पैदा कर रही है— आसानी या परेशानी, सृजन या विध्वंश, बर्बादी या निर्माण।
इस दुनिया में बस दो ही तरह के लोग होते हैं। एक वे, जो औरों की राहें आसान बनाने का हुनर जानते हैं, और दूसरे वे, जो सिर्फ परेशानियाँ खड़ी करने में माहिर हैं। आप अभी किस श्रेणी में आते हैं, यह आपकी अंतरात्मा जानती है 🫣। और आपको कहाँ होना चाहिए, इसका जवाब भी आपके पास है। मुझे कुछ नहीं कहना है या बताना है आपको 🤫

लेकिन एक बात मैं जरूर जानता हूं कि आध्यात्मिकता की राह में, पूर्वजों और फरिश्तों की दिव्य शृंखला में स्वयं को अहोभाव से भरे रखना, किसी के लिए मार्ग प्रशस्त करना, किसी के लिए निस्वार्थ भाव से प्रार्थना करना, किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना, किसी का बोझ हल्का करना, सभी दूसरे लोगों के प्रति करुणा का भाव और समभाव रखना मात्र समाज सेवा या आध्यात्मिकता नहीं है— हमारी प्रार्थना है।
सोचिए, यदि यही समझ, अगर आपका बदला हुआ स्वभाव आपको ईश्वर के करीब ले जाएगा, तो क्या आप आज से ही स्वयं को एक आशीर्वाद बनने का संकल्प लेंगे?
आज मेरी अपने आराध्य प्रभु जी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा आप पर कुछ इस तरह बरसे कि आप जहाँ भी कदम रखें, वहाँ से तनाव का अंधेरा छंट जाए और परम तृप्ति का उजाला फैल जाए। आप जहाँ भी हों, वहाँ उलझनों को सुलझाने वाला एक ‘सहज हाथ’ बन जाएँ और दूसरों के लिए जीवन को एक उत्सव बना दें, न कि एक बोझ। आपकी ऊर्जा लोगों के लिए राहत का एक झोंका हो, न कि कोई व्याकुलता। आपकी वजह से किसी के चेहरे पर खिलखिलाती मुस्कान आए, न कि माथे पर कोई शिकन। और सबसे सुंदर यह कि आपके भीतर की शांति और संगीत दूसरों के जीवन के बेसुरापन को भी एक मधुर राग में बदल दे। ईश्वर करे, आपकी मौजूदगी हर किसी के लिए एक आशीर्वाद बन जाए।
आज प्रभु से ये भी विनती है कि कि आने वाला प्रत्येक नया दिन आप के लिये शुभ समाचार लाये, नई खुशियाँ, अच्छा स्वास्थ्य, आनंदोत्सव और भव्य सफलतायें लाये। मंगल शुभकामनाएं 💐
श्री रामाय नमः। ॐ हं हनुमते नमः।।

Gdmng! Today isn’t about just getting through the hours; it’s about finally giving yourself permission to be as impressive as you actually are. If you at all decide to step into the world today, do it with the weight of someone who knows exactly what they are worth & refuses to be lesser than that 🦸
Sweetheart, the truth is you’ve been holding back & you’re way too talented for these flimsy efforts & “fake-busy” routines. Please know this: you are more capable than the things you’re doing & far more knowledgeable than the words you speak. You have the heart to build things that last & the brain to think thoughts that actually carry weight. You are even more beautiful & radiant on the inside than you are on the outside. It’s time to let that inner powerhouse—the part of you that’s more capable than anyone knows—take the steering wheel for once 🌞
Darling listen – Stop wading in the shallow end & dive deep. Pick one thing on your list & do it with total, sharp focus. Don’t just “get it done”; do it right. When you replace a “whatever” moment with “watch this” energy, your internal super horse power engine finally kicks into gear. Today, we’re done with the mediocre; go build something that actually counts…
I wish you a day that feels solid & earned. Step out & be the most capable person you know, moving with the kind of joy that only comes when you stop settling for “good enough” & start giving your absolute best. Go out there & be the surprise that no one—not even you—saw coming! Blessings 💐
