Manifestation • Mindset • Abundance • Blessings Your future self has brought you here. Time to Align, Attract & Evolve, Now🦸
आज आप एक बार अपनी आंखें बंद करके महसूस कीजिए कि जैसे आप सांस लेते हैं, वैसे ही प्रकृति और ब्रह्मांड में मौजूद हर जीव सांस लेता है। इस समय पृथ्वी पर हर जीवित वस्तु के भांति अपने भीतर भी मौजूद ईश्वरीय शक्ति, ऊर्जा, उनके गुण और साधन सम्पनता की कल्पना कीजिए।
याद रखी कि उनकी कृपा से प्राप्त जीवन शक्ति ही हम सब को जीवित रखती है, हमें गति देती है, और हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। यह जीवन शक्ति हर जीव में समान रूप से मौजूद है, लेकिन सभी इसका उपयोग अलग-अलग तरीकों से करते हैं। हमारी आकांक्षायें, संकल्प, कोशिशें, पुरुषार्थ की दिशा तथा स्वरूप ही हमे देवता बनाती हैं… पशु बनाती है, भूत-पिशाच बनाती है।
बुद्धों, सन्तों, मनीषियों, सिद्ध तथा अत्यधिक खुश, सफल और आनंदित लोगों को देखकर हम यही सोचते हैं कि हमारा इतना सौभाग्य कहां? ये सुख, सम्पन्नता, अनन्तज्ञान, अनन्तबल, कुशलता तथा इतना आत्म प्रकाश सबके लिए कहां? ये तो कुछ बिरलों के लिए ही है। नही, प्रत्येक मनुष्य में संभावना है, वही जीवन शक्ति है। जब हम उनके द्वारा प्रदत्त इस जीवन शक्ति का उपयोग सकारात्मक दिशा में करते हैं, तो हम खुश, सफल, और आनंदित हो जाते हैं और हमारी दुनिया को एक बेहतर जगह बनाते हैं। लेकिन जब हम इस जीवन शक्ति का उपयोग नकारात्मक दिशा में करते हैं, तो हम दुखी, असफल, और अशांत होते हैं। हम दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं और दुनिया को एक खतरनाक जगह बनाते हैं।
हमे ये भी समझना चाहिये की उनके द्वारा दी गयी जीवन शक्ति एक तटस्थ ऊर्जा है। यह सिर्फ और सिर्फ हमारे चुनाव पर निर्भर करता है कि हम इसे कैसे उपयोग करते हैं। जैसे, जब पानी को गर्म किया जाता है, तो यह भाप बन जाता है और आकाश की ओर उठ जाता है। लेकिन जब पानी को ठंडा किया जाता है, तो यह बर्फ बन जाता है और जमीन पर गिर जाता है। इसी तरह इसका उपयोग हम अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं, ऊंचा उठाने के लिये कर सकते हैं या इसे नष्ट करने के लिए कर सकते हैं।
चलिये आज सुबह इस जीवन शक्ति के बारे में सोचते हैं और यह तय करते हैं कि आज और आने वाले नये साल में हम इसका उपयोग कैसे करना चाहते हैं। इसीलिए मेरा मानना है कि अपनी सोच-समझ, अपनी ऊर्जा, बुद्धि और उनकी कृपा प्रसाद से प्राप्त इस जीवन शक्ति का सही और पूरा उपयोग ही हमारी उनके प्रति सच्ची प्रार्थना होगी।
मैं अपने आराध्य प्रभु से आज प्रार्थना करता हूँ कि आप को भी अन्य महान लोगों की भांति देवत्व, परम् ज्ञान, आनंद, आलोक और सभी प्रकार की सफलता जल्द ही प्राप्त हों। आने वाले समय मे आपकी हर कल्पना, हरेक विचार, प्रत्येक शुभ संकल्प और कार्य लगातार पूर्ण हों – सिद्ध हों।
अत्यंत खुशहाल और सौभाग्यशाली जीवन की कामनाओं के साथ साथ मैं आज उनसे ये भी प्रार्थना करता हूँ कि आप आने वाले साल में अत्यधिक स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। मंगल शुभकामनाएं 💐
श्री रामाय नमः। ॐ हं हनुमते नमः।।
