Manifestation • Mindset • Abundance • Blessings Your future self has brought you here. Time to Align, Attract & Evolve, Now🦸
आज का दिन एक विशेष दिन है। यह आदर, साधुवाद और धन्यवाद देने का दिन है। आइए हम उन सभी लोगों के लिए भी कृतज्ञ हों जिन्होंने हमें किसी भी रूप में प्रभावित किया है।
दोस्तों आज का दिन सिर्फ साल बदलने का दिन नहीं है, बल्कि खुद को नए सिरे से गढ़ने का अवसर है। आज पुराने विचारों, आदतों, रूटीन और narratives को त्यागने और नवीनता को अपनाने का दिन है। आइए हम अपने सपनों को साकार करने और दुनिया में प्रेम और उजाला लाने का संकल्प लें।
लेकिन जब चारों तरफ ऐसे मूढ़ और मूर्ख लोग हों जो असृजनशील हों, जिनके होने की वजह से कुछ भी घटित नही हो रहा हो, जो इस संसार में कुछ भी आगे बढ़ा नही पा रहे हों तो हमारा भी उनसे प्रभावित होना निश्चित ही है। याद रखिये की हमें उनसे प्रभावित नहीं होना है। हमें तो आविष्कार कुशल, नवप्रवर्तक बनना है। हमें साहसकर्ता, अन्वेषक बनना है। कुछ सार्थक, बढिया और बड़ा करना है। हर क्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाने, उन्नति करने और आनंदित होने के नित नए उपाय खोजने हैं। हमें नये चित्र बनाने हैं, नई कहानी, कविता या गीत रचने हैं, ऐसा लिखना है जिसे सदियों तक पढ़ा जाये। ऐसे कार्य करने हैं जिससे न सिर्फ आपकी तरक्की हो – उन्नति हो बल्कि आपके चारों तरफ खुशी, प्रेम, विश्वास, हर्ष, सद्भाव फैल जाये। जिससे हमारे घर, आंगन में सदा शुभता और मांगल्य की वर्षा होती रहे।
इसीलिए हर पल खुद को रूपांतरित करना, अपना सबसे बढ़िया संस्करण बनने का प्रयास करना परमात्मा की प्रार्थना है। परमात्मा ने जो ताकत, समझ, गुण, ऊर्जा और क्षमतायें हमें दी हैं, उनका अधिक से अधिक उपयोग करना, उन्हें उपयोग में लाना ही उनकी सही प्रार्थना है।
मैं आज बल-बुद्धि के प्रत्यक्ष स्वरूप तथा अष्ट सिद्धि – नव निधि के दाता मेरे आराध्य प्रभु जी से प्रार्थना करता हूँ की आने वाले नये साल में आप अपने जज़्बे, जुनून और होंसले से अपने सभी सपनों को आकार दे पाने में सफल हों और सफलता की एक नई कहानी लिख पायें तथा आप शारीरिक, भावनात्मक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पहले से बहुत अधिक मजबूत हों जायें।
मेरी उनसे ये भी प्रार्थना है कि आने वाले साल में प्रत्येक नया दिन आपके लिए शुभ समाचार, अच्छा स्वास्थ्य, आनंदोत्सव और भव्य सफलता लेकर आए तथा उनकी कृपा के मोती आपके घर-आँगन में जल्द ही नई खुशियाँ आयें और जल्द ही आनंद के नव पुष्प पल्लवित हों। मंगल शुभकामनाएं 💐
श्री रामाय नमः। श्री राम दूताय नम:। ॐ हं हनुमते नमः।।