श्री कृष्ण का जीवन और दर्शन आपका पाथेय बन जाये, ऐसी आज अंतर्मन से प्रार्थना है।

कल श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ दुनिया भर में मनाया गया। ये त्यौहार हर साल कृष्ण भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक आनंद से भर देता है और इस दिन भक्ति की पवित्र लहरें मन में हिलोरें मारने लगती हैं। कल मैं जब दिन में 3 बजे इस्कॉन ईस्ट ऑफ कैलाश भगवान के दर्शन के लिये गया तो पाया कि हर वर्ग के लोग दूर दूर से उत्साह, जोश और जुनून के साथ भगवान के दर्शन के लिये आये हैं। हर्षोल्लास भरी भरी भीड़ के रेले के रेल आ रहे थे।

एक अनुमान के अनुसार भगवान 5000 वर्ष पहले हमारे बीच अवतरित हुए थे और आज भी हमारे दिलों में असीम प्रेम, निस्वार्थ भाव, करुणा, त्याग, न्याय, सौंदर्य और अच्छे संस्कार के रूप में जीवित हैं। उन्होंने अपने जीवन प्रसंगों और गीता के आधार पर कई ऐसे नियमों और जीवन सूत्रों को प्रतिपादित किया है, जो आज भी पूर्णतः लागू होते हैं।

श्रीकृष्ण ने मनुष्य जाति को नया जीवन-दर्शन दिया, जीने की एक नई शैली सिखलाई। श्री कृष्ण का व्यक्तित्व और कृतित्व बहुआयामी और बहुरंगी है, यानी बुद्धिमत्ता, चातुर्य, युद्धनीति, आकर्षण, प्रेमभाव, गुरुत्व, सुख, दुख और न जाने कितनी विशेषताओं और विलक्षणताओं को स्वयं में समेटे हुए है। एक भक्त के लिए श्रीकृष्ण भगवान हैं, तो वंही सरल-निश्छल ब्रजवासियों के लिए वह रास रचैया – माखन चोर, गोपियों की मटकी फोड़ने वाले नटखट कन्हैया और गोपियों के चितचोर हैं। एक ओर वे राजनीति के ज्ञाता तो दूसरी ओर दर्शन के प्रकांड पंडित।

अलौकिक प्रेम और अतुलनीय दयाभाव के उद्घोषक भगवान श्री कृष्ण दार्शनिक, चिंतक, गीता के माध्यम से कर्म और सांख्य योग के संदेशवाहक और महाभारत युद्ध के नीति निर्देशक भी थे। गीता में यही भावाभिव्यक्ति भी है- हे अर्जुन! जो भक्त मुझे जिस भावना से भजता है मैं भी उसको उसी प्रकार से भजता हूं।

श्रीकृष्ण ही अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जो धर्म की परम गहराइयों व ऊंचाइयों पर जाकर भी एक पल के लिये भी न तो गंभीर ही दिखाई देते हैं और न ही उदासीन दीख पड़ते हैं, अपितु हर पल पूर्ण रूप से आनंदमय और जीवन शक्ति से भरपूर दिखाई पड़ते हैं। श्रीकृष्ण के चरित्र में नृत्य है, गीत है, प्रीति है, समर्पण है, हास्य है, रास है, और है आवश्यकता पड़ने पर युद्ध को भी स्वीकार कर लेने की मानसिकता भी है।

एक हाथ में बांसुरी और दूसरे हाथ में सुदर्शन चक्र लेकर महाइतिहास रचने वाला कोई अन्य व्यक्तित्व नहीं हुआ इस संसार में। श्रीकृष्ण के चरित्र में कहीं भी किसी प्रकार का निषेध, प्रतिवाद, मुकरना या नटना नहीं है। जीवन के प्रत्येक पल को, प्रत्येक पदार्थ को, प्रत्येक घटना को समग्रता के साथ सहज भाव से स्वीकार करने का भाव है। वे प्रेम करते हैं तो पूर्ण रूप से उसमें डूब जाते हैं, मित्रता करते हैं तो उसमें भी पूर्ण निष्ठावान रहते हैं और जब युद्ध स्वीकार करते हैं तो उसमें भी पूर्ण स्वीकृति होती है।

जब एक ड्राइवर को विभिन्न सड़क स्थितियों जैसे तीखे मोड़, खड़ी ढलान और गड्ढों का सामना करना पड़ता है, तो वह अपनी गाड़ी का गियर बदलता, स्पीड बदलता है न की उनसे बच कर गाड़ी चलाना बन्द कर देता है। उसी तरह, श्री कृष्ण भगवान ने दिखाया कि कैसे अपने पूरे जीवन को आनंदमय और उत्सवमय बनाया जा सकता है बचपन से लेकर बुढ़ापे तक हर चुनौती और हर तकलीफ के बावजूद।

श्री कृष्ण में हम संपूर्ण जीवन का चित्र देखते हैं ।श्रीकृष्ण ने मनुष्य जाति को नया जीवन-दर्शन दिया, जीने की शैली सिखलाई। उनकी जीवन-कथा चमत्कारों से भरी है, लेकिन वे हमें जितने करीब लगते हैं, उतना और कोई नहीं। वे ईश्वर हैं पर उससे भी पहले सफल, गुणवान और दिव्य मनुष्य हैं। ईश्वर होते हुए भी सबसे ज्यादा मानवीय लगते हैं। इसीलिए श्रीकृष्ण को मानवीय भावनाओं, इच्छाओं और कलाओं का प्रतीक माना गया है। हम सब जानते हैं कि जब किसी व्यक्ति में प्रेम, कोमलता, ज्ञान, वैराग्य, धैर्य, उदारता, करुणा और साहस के सभी नव रस होते हैं गुण होते हैं तो वह जीवन में हर परिस्थिति को सहज भाव से स्वीकार करने में सक्षम होता है और दूसरे लोगों को भी उच्च कोटि का जीवन जीने के लिये प्रेरित करता है।

भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व भारतीय इतिहास के लिए ही नहीं, विश्व इतिहास के लिये भी अलौकिक और अद्भुत व्यक्तित्व है और सदा रहेगा। एक ऐसा व्यक्तित्व जिसकी तुलना न किसी अवतार से की जा सकती है और न ही संसार के किसी महापुरुष से। वे अजन्मा होकर भी पृथ्वी पर जन्म लेते हैं, मृत्युंजय होने पर भी मृत्यु का वरण करते हैं, वे सर्वशक्तिमान होने पर भी जन्म लेते हैं तो कंस के बन्दीगृह में। वे हमारी संस्कृति के एक विलक्षण महानायक थे और सदा रहंगे।

मेरा आप से अनुरोध है कि आप श्रीकृष्ण के चकाचौंध करने वाले वंदनीय पक्ष की जगह अनुकरणीय पक्ष की ओर ज्यादा ध्यान दें ताकि आप भी उन्ही की तरह छल और कपट से भरे इस युग में धर्म के अनुसार आचरण कर सकें तथा जटिलताओं के चक्रव्यूह से न् सिर्फ खुद को बल्कि अपने पूरे समाज को भी निकाल सकें।

श्री कृष्ण का जीवन और दर्शन आपका पाथेय बन जाये। आपका जीवन सदा कृष्णमय बना रहे। आपके भीतर छिपा हुआ ‘कृष्ण’ जल्द ही बाहर आ जाये। आप भी प्रेम, युद्ध एवं हर तरह के संघर्षों में उन्ही की तरह मुस्कराते रहें और आनंदमय बने रहें, ऐसी आज अंतर्मन से प्रार्थना है।

मंगल शुभकामनाएं 💐

कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई 🙏

भगवद्गीता के माध्यम से इस संसार का मार्गदर्शन करने वाले शाश्वत सनातन भगवान श्री कृष्ण के प्रकटोत्सव की मंगलमय शुभकामनाएं।

प्रेम, ज्ञान और आनंद के प्रतीक मुरलीधर जिन्होंने सिखाया की धर्म और प्रेम की सही परिभाषा क्या है, रिश्ते कैसे निभाये जाते हैं, मर्यादा और सम्मान क्या है, प्रतिबद्धता क्या है, कर्त्तव्य का पालन कैसे किया जाता है, अपने हक के लिये कैसे लड़ा जाता है, जिनकी लीलायें आपको करुणा, दयालुता और क्षमा का महत्व सिखाती हैं उनसे आज प्रार्थना है की वे आपके आत्मसम्मान, आत्म-उत्कर्ष और जीवन-सिद्धि की यात्रा के मार्ग को प्रशस्त करें।

भगवान कृष्ण का ये जन्मोत्सव आपके परिवार के लिए ढेर सारी खुशियाँ लेकर आए, आप सदैव स्वस्थ व प्रसन्नचित्त रहें इन्ही मंगल कामनाओं के साथ आपको एक बार पुनः कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई 🙏

http://www.rajeshgoyal.in

You are the Golden Buddha – Just Chip away the outer layers of clay…

This is just a reminder that you have something special, you have greatness within you & it’s not just you, it’s all of us – everybody.

Sweetheart, I want you to think of yourself as Golden Buddha, covered in thick layers of clay – your confusions, desperation, laziness, fears, your programming & lots of beliefs that probably no longer serve you.

I have picked this metaphor from the famous story of Clay Buddha (found in Thailand in 1955).

Darling listen – each of us has gold inside. Often, we just have to chip away the outer layers of clay to get to that 5 tons of gold!

I mean – underneath all of the clay that you’ve picked up throughout your journey is something special. The real you, with all of your gifts, talents, potential & greatness.

That’s why I’d say that you actually do not need to spend life in finding what you think is missing…, you just have to remove what’s concealing your real heavenly greatness.

Sweetheart, no matter what your background is or what you’ve gone through, you can achieve all that you want, if you change your priorities, routines, habits & start seeking to transform yourself into a successful individual & greater self.

Today this post is to inspire YOU to tap in to the incredible potential for achievement, happiness & influence that is lying dormant in you, just waiting to be unleashed.

I wish & hope that you stretch, get out of your comfort zone & take some steps of faith to uncover the golden sparkle, your true potential, your light & that greatness which is hidden inside you. Stay Blessed 💐

To all the guiding & inspiring lights of our lives – Happy Teachers’ Day!

Today on this teacher day, I would like to share two thoughts with you that were shared with me in early days by someone who I always adored & looked up to as my mentor in life.

First – Our life is a journey of realisations, of experiences & of memories. The more we accumulate each of them, the happier & fulfilled we will be.

Second – we must do more of those things that makes us feel proud of ourself & never do things that makes us feel bad about ourself.

Huge thank you to my family, friends, mentors & coaches for pushing me & helping me become who I am today…

To all the guiding & inspiring lights of our lives – Happy Teachers’ Day! Tons of Blessings 💐

Add newness to your life today & everyday..

I wish you to know that you can add newness to your life either by creating new things, bringing changes, doing something new or by seeing everything you do with new eyes, new insights & new perspectives.

Sweetheart, you can at least take a route that you haven’t taken before, try a new food or listen to different music & dance 🤭.

The whole purpose of this post is to motivate & encourage you to add newness to your life today & everyday..

Darling listen – do not allow the same sameness, dullness, predictability or lack of freshness to hold you back & make you dull & give you sallow skin. For God’s sake do not be a slave to your daily lousy routines.. Bring some spice, go for a spin & make room for some kind of newness.

Everyday deserves a new shot…

Don’t jeopardize your today’s chances, opportunities & possibilities for rubbish!!  Use your maximum time & energy in ways that support, uplift & make a positive difference!

I wish & hope that God bless the works of your hands & crown all your efforts with good success. Tons of Blessings 💐

रविवारीय प्रार्थना – सब के लिये मंगल भाव रखना, मंगल कामना करना और अपना स्वंय का मित्र हो जाना भी प्रार्थना है।

ये ठीक बात है कि हमारे लिए महान संत बन कर जन-जन के हितकारी कार्य करना बहुत मुमकिन बात नही है और न ही पृथ्वी के अंदर गड़े हुए कीमती हीरे और अन्य रत्नों को खोद कर निकालने जैसा कठिन कार्य करना। पर क्या सब के लिये मंगल भाव रखना, मंगल कामना करना और अपना स्वंय का मित्र हो जाना भी कठिन है? जी नही, बिल्कुल नही।

उठते-बैठते, चलते-फिरते, खाते-पीते; हर अवस्था में बस मंगल भाव रखना, मंगल कामना करना और अपना मित्र बने रहने का प्रयास करते रहना भी एक प्रकार की प्रार्थना ही है और ये प्रयास आप अपने कार्यों से, गतिविधियों से या वाणी से कर सकते हैं अथवा मन ही मन में भी कर सकते हैं। जैसा आपको अच्छा लगे, उचित लगे और जो आपके सामर्थ्य में हो।

जब आप मंगल मैत्री, भावना और कामना का निरंतर अभ्यास करते रहते हैं तो जाने अनजाने में यही आपका कर्मकांड बन जाता है और यही पूजा – पाठ – मंत्र – जाप बन जाता है। मैं आपको बता दूं कि ये मंगल मैत्री, भावना और कामना परमात्मा को अति प्रिय है।

बगैर किसी स्वार्थ के जब आप दूसरों के लिये मंगल कामना करते हैं तब उनमे विराजित परमात्मा आपको आशीर्वाद देता ही देता है। जब आप स्वयं के मित्र हो जायेंगे (मंगल मैत्री) तो आप ऐसा कोई भी काम कैसे कर पायेंगे, जिससे आपको स्वयं के किये हुए की वजह से या कहे हुए की वजह से दुख प्राप्त हो।

आज मैं अपने आराध्य प्रभु जी से प्रार्थना करता हूँ कि आप को इतनी सुबुद्धि और आत्मबल तो जरूर दे दें जिससे की आप तुरन्त प्रभाव से कम से कम वो काम करने बन्द कर दें जिससे आप हज़ारो बार दुख पा चुके हैं, वो बात करना बंद कर दें जो आपको हज़ारों हजार बार मुश्किल में डाल चुकी है तथा वो व्यवहार करना बंद कर दें जो आपको कई बार धक्के खिलवा चुका हैं।

उन से आज ये भी विनती कि जल्द ही आपके मन और मस्तिष्क की सारी कलुषता धूल जाये, आपके सत्कर्मों में, सत्प्रवृत्तियों में और सदस्वभाव में बढ़ोतरी हो जाये, आपकी दैवी सम्पदा में तेजी से वृद्धि हो जाये तथा आपके घर आंगन में आरोग्य, आनन्द, शान्ति, प्रेम, सुख-समृद्धि की वर्षा सदा होती रहे। मंगल शुभकामनायें 💐

श्री रामाय नमः। ॐ हं हनुमते नमः।

Can you be better than your yesterday’s self?

A gentle reminder to focus on being better than you were yesterday 🙏..

Darling listen – Today is another day to become happier, healthier, better, stronger, faster & wiser than you were yesterday. It is also a good day to live your truth, walk your talk, dance & sing to your music, express your love, share your enthusiasm & to take action towards your higher goals. In fact, every day is a good day to feel good, do good & to start changing for the better.

Sweetheart, do at least one thing to make today worth remembering in your life & possibly in the life of someone else…!

I wish & hope today will bring you moments of laughter, unexpected joys & opportunities to bloom & blossom. Blessings 💐

You still have 4 months to become the healthiest, happiest & best version of yourself!

Today I wish you to know that 2024 is in 4 months 🤭. I wish & hope that you will quickly let go of who you were to become who you are actually meant to be.

Darling listen – stop being a baby & start
growing / evolving at a higher speed & getting better. Begin to find your soul purposes & start working on it.

Sweetheart, it does not matter how you feel about yourself right now. In fact you are here for a purpose & for a reason. That is to make your impact in this world. Don’t you ever & I mean EVER give up .

Let you get out of tiptoeing around your gifts, abilities & true potential. Scrap your past thoughts. Get rid of old ways of thinking, perceiving things & your outlook. Let you establish new priorities, limit procrastination & overcome your years of bad habits & lazy routines. There are infinite ways to become who you are actually meant to be..

Don’t waste your time anymore! Get aligned with your higher goals & be brave enough to make new choices. You still have 4 months to become healthiest, happiest & best version of yourself. I am sure you will make good use of every day & hope for the best.

September & these remaining months hold infinite possibilities for you. Celebrate, Appreciate & Cherish. Tons of Blessings 💐

September’2023

loving, caring, appreciating & admiring each other without diminishing one another.. Rakshabandhan!

On this auspicious occasion of Rakhi, let the thread of love remind you of what a bond, togetherness & unity truly means.

It is about loving, caring, appreciating & admiring each other without diminishing one another. It is about adding to each other & amplifying each other endlessly.

Darling listen – take a moment to reflect on your everyday consumptions, conversations, concerns, actions & reactions. Are they taking away fellow-feelings, family feelings, friendship & connectedness that you cherish or strengthening them??

I wish & hope that this Rakhi bring you joy, endless blessings & renew your faith & deepen your connections with everyone in your world.

Stay Happy, Healthy & Blessed 💞

“I am enough” & “being yourself” are completely deceitful notions.

Today I want to tell you that “being yourself” is a completely deceitful notion & a garbage advice if “yourself” is unrefined, unreliable or misguided, if “yourself” is rude, abrasive, prejudiced, self entitled, elitist or toffee-nosed, if “yourself” is lazy, desperate, weak, anxious, fearful, awkward, uninteresting or socially unskilled…

Darling listen – I am also trying to challenge the notion of “I am enough”. Let me remind you that it is your this “I am enough” mentality which is actually making you less attractive & stopping you from attracting people, places, circumstances & events needed for living a happy, healthy & fulfilled life.

As a matter of fact, this “I am enough” mindset is responsible for a good number of people becoming so laid back that they do nothing at all. After all, if you are already enough, then there is no need to do more or improve or try to do anything at all, is there?

Sweetheart, I haven’t met or heard of a single person on earth devoid of the need to improve. It is this need for improvement that gives life meaning & I think it is ridiculous to assume that you don’t need any improvement.

No matter who you are, no matter what you do, no matter where you’ve come from, you always need to improve, change & to try to become a better version of yourself everyday.

We all have aspects of our personality & behavior that we need to work on to become better people. We all need to become more skilled, wise, balanced, courageous & disciplined. We all have to learn to be more assertive, less anxious, more confident & more healthy. We all need to learn, unlearn, relearn, acquire, become intentional & proactive.

The key is to find a balance between being true to ourselves & being willing to change for the better. Although, we should not try to become someone we are not, but we should also not be afraid to make positive changes.

Sweetheart, if you know that you are unhappy with some aspects of your life, routine or activities then please take action to change the things you can. You should not simply accept ” just being yourself”.

I wish & hope that you will learn to be the best parts of yourself & begin to work on the rest. Let you use this day to become better. Tons of blessings 💐