Manifestation • Mindset • Abundance • Blessings Your future self has brought you here. Time to Align, Attract & Evolve, Now🦸
नवरात्रि के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से आज अष्टमी के दिन, आदि शक्ति के अष्टम रूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना आप सभी को अत्यंत शुभ हो।
आज कालका माई से प्रार्थना है की हम पर सदैव कृपा करें जिससे हमारे हाथों से सदा ही शुभ कर्म हों। हमारे जीवन में सहजता, सरलता, विनम्रता एवं समर्पण के मनोभाव सदा बने रहें। हमारे मन में शांति और संतुलन बना रहे। सोच और विचार हमेशा सकारात्मक और प्रेरक बने रहें। ह्रदय सदा प्रेम और सहिष्णुता से भरा रहे तथा चेहरे पर प्रफुलता और प्रसन्नता बनी रहे। माँ हमारे मन, वचन, कर्म में सदा विराजमान रहें।
आज कालका माई से ये भी प्रार्थना है की हमारे सभी के घरों के जर्रे जर्रे में प्रकाश बना रहे और खुशियों की सुगंध भरी रहे तथा आंगन में सदा बधाईयां बजती रहे।
दुर्गा अष्टमी की अनंत मंगलकामनाएं…
कालका माई तेरी सदा ही जय 🙏
ॐ सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।