रविवारीय प्रार्थना – कौन जानता है कि जीवन का कौन-सा पल-क्षण आपको कहां से कहां पहुंचा दे।

ये बहुमूल्य जीवन हम सभी को प्रसाद रूप में प्राप्त हुआ है। हम में से किसीने भी इसे प्राप्त करने के लिये कुछ किया थोड़े ही है। याद रखिये की हमने इसे कमाया नही है। ये कृपा आप पर – मुझ पर किसी अज्ञात लोक से बरसी है। हाँ हम इसे यूँही गंवा देने के लिये स्वंतत्र हैं और असल मे गंवा भी रहे हैं।

आप धन्यभागी हैं कि ये बहुमूल्य जीवन आपको मिला है। इसे प्रेम करो, इसे अहोभाव से जीना शुरू करो। क्योंकि इसी अहोभाव से इसीको श्रद्धा पूर्वक जीते हुए, अपने कर्त्तव्यों और प्रतिबद्धताओं को निष्ठा पूर्वक निभाते हुऐ किसी पल – किसी दिन परमात्मा को अंगीकार कर पाओगे।

इस जीवन को केवल तूच्छ, क्षुद्र, घटिया, निरर्थक या निचतापूर्ण बातों और कृत्यों को करते हुए बिताना नही है। जिस अनमोल अवसर को अपनी श्रेष्ठता, उत्तमता, उच्चता तथा उस परम् को प्राप्त करने में लगाया जा सकता हो, उसे यूँ ही खोने की क्या जरूरत है? जिस सागर तट पर आप हीरे बिन सकते हो वँहा केवल कंकड़ पत्थर बिन कर खुश हो जाना कंहा की समझदारी है? बस इसी अपव्वय से बच जाना – मूर्खता और अंधकार से जाग जाना पहले चरण की प्रार्थना है। आपकी आगे की – आध्यात्मिक यात्रा का पहला पड़ाव है।

वस्तुत: इस महान जीवन का हर पल मूल्यवान है। कौन जानता है कि जीवन का कौन-सा पल-क्षण आपको कहां से कहां पहुंचा दे। हर पल अपनी क्षमता के अनुरूप विवेकपूर्ण रीति-नीति से किया गया श्रेष्ठ कर्म उत्तरोत्तर व्यक्ति को उस मुकाम की ओर ले जाता है जहां इस सुरदुर्लभ मानव जीवन की सफलता और सार्थकता की अनुभूति से जीवन और ये सारा संसार धन्य हो उठता है।

इसीलिये एक एक काम- कृत्य सोच समझ कर करना, ध्यानपूर्वक करना प्रार्थना है। किसी का शुभ कर सको तो अच्छा है वरना अशुभ करने से हर हाल में स्वयं को रोकना-बचाये रखना प्रार्थना है। अपनी प्रतिबद्धताओं के अनुसार शुभ कृत्य करते हए अहोभाव से भरे रहना और उनका नामजप करते रहना ही प्रार्थना है।

आज मेरे आराध्य प्रभु जी से प्रार्थना है कि आपके सत्कर्मों, सद्विचारों और सदाचार के प्रभाव से आपका जीवन दिन प्रति दिन विकसित और समुन्नत होता चला जाये, उन्नत और उत्कर्ष होता चला जाये, दिव्य और महनीय होता चला जाये, स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल होता चला जाये। उनकी प्राप्ति – अनुभूति का मार्ग तेजी से प्रशस्त होता चला जाये।

उन के मंगल स्वरूप से ये भी प्रार्थना है कि उनकी करुणा, कृपा के मोती आपके जीवन एवं आपके घर-आँगन में जल्द ही नई खुशियाँ लायें और आनंद के नव पुष्प पल्लवित हों। मंगल शुभकामनाएं।

श्री रामाय नमः। ॐ हं हनुमते नमः।।

Don’t let overthinking become your standard!

Today I wish to remind you that everybody overthinks from time to time. But the problem arises when that becomes your normal, a standard.

Darling listen – the secret of the Art of Living, success, happiness & fulfillment is letting each situation be what it is instead of what you think it should be. So don’t overthink.

Sweetheart, when you let go of overthinking & allow things to fall into place, magic happens. Believe in yourself – your natural abilities & inherited wisdom, watch the universe unfold.

I repeat – your spirit is incredibly beautiful, intelligent & powerful. All will come together when you believe, allow & act.

I wish & hope that you remain at peace with what has passed & be hopeful of what’s to come. Believe me, new beginnings are on the way.

Tons of Good Luck & Blessings 💐

It’s a new day to breathe easy & celebrate yourself!

I wish you to be on the lookout for God’s blessings, favours & guidance, today.

Darling listen – yesterday may have had some hardships or some difficulties, but it’s a new day. Let go of all the built-up resentment, unrealized hopes & delusions.

Let you embrace this new day with a positive attitude, a grateful heart & the determination to make it count.

Sweetheart, do everything you can to become extraordinary, successful, happy, healthy & asset for your family friends & your society. Aside from all this, nothing else should matter to you, not today nor tomorrow.

I repeat – it’s a new day to breath easy & celebrate yourself.

Stay Being Awesome 💐

Being Extraordinary is unforgettable!

Everyday, I wish & hope you will exceed your own limits, your own skylines & unfold into a greater version of who you are.

Darling listen – I want you to stretch yourself a bit more, reach, grow & evolve… beyond boundaries, everyday.

Today, I want you to go & do something that would test the limits of what you have done in the past, show a greater version of yourself & make it extraordinary for yourself & others.

I hope these words (my daily nuggets of inspiration) not only bring you some clarity on your journey, but also help you to escape from your boring everyday life & live a heart pounding, extraordinary one instead.

Stay Being Miraculous & Extraordinary 💐

Speaking it into existence & envisioning it in your mind is only part of it. YOU HAVE TO PUT THE WORK IN!

I wish to remind you that my post & other positive affirmations that you read everywhere can surely help to shift your focus away from perceived failures or inadequacies & direct your focus toward your strengths — those you already have & those you want to develop. But do they actually work? Kind of 🤔.

Darling listen – these affirmations are not magic bullets for instant success or healing or happiness or spiritual attainment. No, not at all! If you merely read – repeat affirmations & do not act, guess what will happen? Absolutely nothing 🤣.

You need to get out there & actually take action.

Regular repetition of affirming statements about yourself can definitely help boost your motivation & confidence, can encourage your brain to take these positive affirmations as fact, but you still have to take some action yourself.

Sweetheart, affirmations are a step towards change, not the change itself.

Nothing in this universe can work if you do not put the work in. I repeat – nothing in this world can work if you do not put the work in.

Speaking it into existence & envisioning it in your mind is only part of it. YOU HAVE TO PUT THE WORK IN!

Remember, action is key… Don’t wait till it’s too late! Act Now!!!

I hope that God’s favour, grace & wisdom guide you to act promptly & sufficiently. I wish this new week to be full of breakthroughs, healing, love & cheers for you & your loved ones.

Good luck & tons of blessings 💐

रविवारीय प्रार्थना – संसार के ज्ञात और अज्ञात सभी प्राणियों में सद्भाव और शांति हो 🙏

हिन्दू मान्यताएँ सर्वश्रेष्ठ हैं ऎसी मेरी मान्यता है। मुझे उम्मीद है कि आप भी मेरी ही तरह – शरीर की नश्वरता, आत्मा की शाश्वतता, कर्मफलों के सिद्धांत, पुनर्जन्म और ईश्वर के सभी अवतारों में आस्था रखते होंगे।

मेरा मानना है कि हमारा मन, कर्म एवं चिंतन ही हमारे जीवन में खुशियों के लिए, दु:ख के लिए जिम्मेदार है, अन्य कोई भी नही। मुझे यकीनन लगता है कि आप भी जरूर मानते होंगे कि हमारा जीवन ही शास्त्र है और कर्म ही धर्म। बस किसी का गलती से भी बुरा न हो, सबके प्रति अच्छी सोच हो – इतना सा ही तो हमारा धर्म है। इस जीवन और समस्त सृष्टि के उन्नयन – उत्कर्ष हेतु शुभ संकल्पित रहना ही हमारा धर्म है, हिन्दू धर्म है।

आप चाहें पृथ्वी के किसी भी भाग पर रहते हों, आप की कोई भी मान्यता हो, आपकी पूजा पाठ की कोई भी विधि हो, अगर आपकी वाणी मीठी है, आपका कार्य परिश्रम से युक्त है, आप अगर मानते हैं कि आपकी उन्नति केवल अपना सुधार करने में है और निरन्तर श्रेष्ठ और महनीय कार्य करने से है तथा अगर हम अपने निजी दैनिक जीवन में सत्यनिष्ठापूर्वक ईश्वर से अपने आराध्य के रूप में प्रेम करते हैं तो उनकी कृपा प्रसाद पाने से, सार्थक जीवन जीने और हर हाल में खुशहाल रहने से आप को कोई नहीं रोक सकता है।

अगर आप सबके साथ शालीन, विनम्र और मधुर व्यवहार रखते हैं। किसी के द्वारा ख़राब बरताव किए जाने पर भी स्वयं पर संयम रखते हैं और स्वविवेक, शास्त्र-विचार व संयम से स्वयं को शान्त सहज रखते हैं, अगर आप मूल रूप से स्नेहिल, सरल, सौम्य हैं और आपका मन साधरणतः शांत, निर्मल एवं पवित्र बना रहता है तो ये बातें आप में निहित देवत्व की संभावना को प्रस्तुत करती हैं।

अगर आप ये मानते हैं कि आनन्द प्रसन्नता व शुभता हम सबका मूल स्वभाव है और हम ईश्वर की श्रेष्ठतम् कृति हैं तो जैसे मैं अपनी निजता के, संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के गौरव को अनुभूत कर आनंदित एवं प्रसन्नचित्त रहता हूँ, आप भी जरूर रहते होंगे।

आपके पास बैठ कर अगर कुछ लोग अपना दुःख-दर्द एक पल के लिये भी भूल जाते हैं, सुख, संतोष का अनुभव करते हैं तो मेरे अनुसार आप पक्के वाले धर्मात्मा हैं। मेरा विश्वास है कि आप ये सब पहले से ही जानते हैं मानते हैं, बस ये सब आदतन एक बार सिर्फ दुबारा याद दिलाने के लिये है।

अपने कर्मों, भावों एवं विचारों की निरंतर समीक्षा करना ही प्रार्थना है। अपनी योग्यता, सामर्थ्य और धर्म के अनुसार लगातार अपने कर्म सजगता से करते रहना और प्रतिफल के प्रति सहज रहना ही प्रार्थना है। स्वयं को इस संपूर्णता का एक सुक्ष्म हिस्सा मान कर उनकी व्याप्ति और उनकी कृपा अपने आसपास हर चीज में देखने का प्रयास करना और हर वक्त उनके प्रति अनुग्रह का बोध रखना ही सच्ची प्रार्थना है।

मैं आज अपने आराध्य प्रभु से प्रार्थना करता हूँ की आपकी वाणी और व्यवहार से सदैव मीठा रस बरसता रहे। आपका आत्मबोध, आत्मिक आनंद और ख़ुशी न केवल आपको सृजनशील, संतुलित एवं सुखी बनाये रखे बल्कि संसार के ज्ञात और अज्ञात सभी प्राणियों में सद्भाव और शांति के प्रसार में भी प्रेरणादायक एवं सहायक सिद्ध हो।

मेरी उनसे ये भी प्रार्थना है कि आप उनके द्वारा निर्देशित मार्ग पर चलते हुये आप कई नई ऊंचाइयों को छुयें, अपनी आत्मिक शक्ति और दैव्य गुणों को विकसित कर पायें तथा बहुत जल्द ही पहले से अधिक स्वस्थ, हर मायने में सशक्त और समर्थ बन जायें। मंगल शुभकामनाएं 🙏

श्री राम दूताय नम:। ॐ हं हनुमते नमः।

Are you happy with the person you are or the person you are becoming?

Today I want to remind you that you are in charge of your joy, of your health, of your worth, of your success & of your essence in this world. All is good if you are proud of what you are putting out into the world.

Darling listen – you need your own validation, true validation. No matter what others think or say, if you are happy with the person you are, the person you are becoming, then everything is good enough.

Because nothing more can be beautifully worn than the love of one’s self. Always remember, you are a Universe all on your own, a magical muse of incredible design. I hope you know that. I hope you see that always.

Sweetheart, but don’t beat yourself up for not being able to see a superhero in you. Everyone is in the process of becoming. It’s up to you to join that journey & stick with it. I want you to recognize & believe that you can grow into the person you want to be. You have incredible power.

Remember this simple thing that how you spend today determines your tomorrow, then tomorrow determines who you’ll be the following day — that person might experience the real personal growth & change in profound & dramatic ways. Believe me – who you have been is not who you have to be.

I wish & hope that this month is better than all the previous months of this year! Let you become more fitter, stronger, happy, healthy & successful! Blessings 💐

Why do you generally walk into what you don’t want, instead of walking into what you want?

Have you ever thought why do we generally walk into what we don’t want, instead of walking into what we want?

It is mainly because the Universe is reflecting back to us everything we are sending out & we know what we are throwing out in the world or Universe 🤭.

Darling listen – you need to consistently create & recite the thoughts & emotions you want to be returned to you.

Please keep generating beautiful sentiments & sending out love, positivity, hopefulness & belief to attract abundance, joy, fulfillment & whatever you want.

Sweetheart, you have an incredible ability to attract what you focus on in your life.

I repeat, Universe & you are hand in glove. Instead of just sitting back, start walking into what you want & doing all the things you can otherwise universe will also sit back & wait for you to make things happen.

Today, I wish & hope that everything in your life & world starts shifting, transforming & changing for the better. Tons of Blessings 💐

रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएँ।

जीवन के उच्चतम प्रतिमान, भारतीय संस्कार – सभ्यता और उसकी संवेदनाओं की प्राण सत्ता और हम सभी के आराध्य श्री रघुनाथ के अवतरण दिवस रामनवमी की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएँ।

नौ दिन के नवरात्रों के पश्चात जगत जननी माँ जगदम्बा से प्रार्थना है की हम सब को ऎसा सामर्थ्य और ऊर्जा प्रदान करे की जिससे हम अपने दैनिक व्यवहार में, बोली में, भावों में, आचरण और कार्यों में श्री राम जी के गुण और आदर्श अपना सकें तथा अभिव्यक्त कर सकें।

सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र एवं अटूट श्रद्धा के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है की उनकी कृपा हम सभी के जीवन और परिवारों पर अनवरत बनीं रहे।

भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएँ 🙏

दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

आज माँ भगवती का ध्यान, स्मरण, पूजन-आराधना हम सब के लिए हर प्रकार से सुखद, शुभ और कल्याणकारी हो, इसी कामना के साथ ममतामयी माँ महागौरी के श्रीचरणों में मेरा बार-बार प्रणाम है।

कालका माई से यही प्रार्थना है कि हम सब हमेशा हंसते – खिलखिलाते रहें, स्वस्थ रहें, हम सबके परिवारों में सुख-शान्ति बनी रहे तथा हमारे भण्डार अनन्त काल तक भरे रहें।

जगतजननी माँ दुर्गा के सभी नव स्वरूपों से प्रार्थना है की उनकी कृपा हमारे सभी स्नेहीजनों एवं परिजनों पर सदैव बनी रहे। 🙏जय माता दी🙏

सर्वसंकट हंत्रीत्वंहिधन ऐश्वर्य प्रदायनीम्,
ज्ञानदाचतुर्वेदमयी, महागौरीप्रणमाम्यहम्॥