Each day is an opportunity to thrive, prosper & overcome!

This is just another reminder that every day is a new day to thrive, prosper & overcome. Let your week ahead be filled with landslide victory, bundle of joy & magnificent moments.

Darling listen – you are more powerful, beautiful, brilliant & stronger than you or anyone can think. Your heart is bigger than you know & you have more in you than you or anyone can see. Begin to enhance your core strengths each day, I mean – make sure you are growing & expanding yourself each day.

Sending you my best wishes for everything you do this new week 💐 Good luck & Blessings!

रविवारीय प्रार्थना – प्रार्थना में हम जिस परमेश्वर को संबोधित करते हैं, हम मानते हैं कि वो उपस्थित हैं, सक्रिय भी हैं और हमें देख सुन सकते हैं।

मेरा मानना है कि प्रार्थना केवल अपनी उच्चतम चेतना को जाग्रत करने का, ईश्वर की उपस्थिति तथा उनकी समीपता को महसूस करने की हमारी एक बुनियादी धार्मिक प्रक्रिया है – अभ्यास है।

प्रार्थना में हम जिस परमेश्वर को संबोधित करते हैं, हम मानते हैं कि वो उपस्थित हैं, सक्रिय भी हैं और हमें देख सुन सकते हैं। इसीलिए तो प्रार्थना में हम अपने आराध्य से दिल और दिमाग से जुड़ने का प्रयास करते हैं – उनके साथ संवाद स्थापित करने की कोशिश करते हैं। जब हम अपनी जरूरतों और इच्छाओं को उनके सामने व्यक्त करते हैं तो मानते ही हैं कि वो उन्हें सुन रहे हैं और उन्हें पूरा कर देंगे।

लेकिन जब हम अपने दैनिक कार्य करते हैं, दुसरो से व्यवहार करते हैं, लेन देन करते हैं, या जो भी हम रोज़मर्रा में सोचते हैं, बोलते हैं, करते हैं तब हम ईश्वर की उपस्थिति को नकार देते हैं, हमारा समझदार दिमाग उनके होने की इस बात को मिथ्या-मनगढ़ंत मानने लगता है। क्योंकि अगर हम ईश्वर को समक्ष रख कर कुछ भी कहेंगे, करेंगे तो जानबूझकर कुछ भी गलत कैसे कर सकेंगे।

अगर ये बात दिमाग मे रहे कि ईश्वर सब जगह हर किसी जीव में मौजूद है और हर समय हमे सुन देख पा रहा है तो फिर दुष्कर्म, अधर्म और दुराचार कैसे होंगे। फिर हमारे हाथों से किसी का बुरा या नुक्सान कैसे होगा। फिर हम से कुटिलता, नीचता और स्वार्थ भरा कार्य कैसे होगा।

हम अपनी प्रार्थना-साधना के फलस्वरूप परमात्मा के दर्शन प्राप्त कर सकेंगे या नही ये मैं नही जानता हूँ, मगर वो हमें हर पल देख सुन पा रहे हैं, हमारे साथ हैं, अगर ये अहसास और ये भान नियमित रूप से हमे बना रहे तो हमारी पूजा प्रार्थना सफल हुई, उन्हें मान्य हुई – ये मानना चाहिये।

इसीलिये उन्हें सब जगह हाज़िर-नाज़िर मान कर अपनी उच्चतम भावना के साथ छोटे से छोटा कार्य करना, अपने कर्तव्यों – अपनी प्रतिबद्धताओं का श्रद्धा, समर्पण और निष्‍ठा से पालन करना ही दैनिक जीवन मे उनकी सर्वोच्च प्रार्थना है।

प्रार्थना आपकी दिनचर्या का केवल औपचारिकता के रूप में छोटा सा हिस्सा नही होना चाहिये बल्कि आपकी पूरी दिनचर्या ही एक प्रार्थना होनी चाहिए, यानी के आप जो भी दिन भर में कहते करते हैं वो सब ही सब उनके सम्मान में – उनको ही समर्पित है इस भाव से करना चाहिये – यही सच्ची प्रार्थना है, और केवल इसी प्रक्रिया से हम उन तक पहुंच सकते हैं।

मैं आज अपने आराध्य प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि आपके विचारों, भावनाओं, व्यवहार तथा दैनिक क्रिया-प्रतिक्रियाओं में उत्कृष्टता, शुचिता, भद्रता, साधुता तथा पुण्यात्मा होने के सभी गुणों का समावेश हो जाये जिससे आपकी इहलौकिक तथा पारलौकिक अनुकूलताओं का तेजी से सृजन हो पाये।

उनका आशीष आप सब पर अनवरत बना रहे, वे सदैव आपके साथ रहें और उनका संरक्षण व मार्गदर्शन आपको सदैव प्राप्त रहे, ऐसी सब मंगलकामनाओं के साथ साथ मैं आज अपने आराध्य प्रभु जी से ये भी प्रार्थना करता हूँ कि आपका जीवन और घर आंगन हर्षोल्लास के रंगों से सदा सराबोर रहे। मंगल शुभकामनायें।

If you just sit empty-handed, fortune will never present itself.

If you ask, most people will tell you what they want from life – fortune, peace of mind, good health, love, happiness & a lasting legacy, I think everyone wants all the same. But what they will not tell you is that they want these to find them promptly 🤣

Darling listen – you can’t sit empty-handed & wait for the fortune to present itself. It is not going to happen. Move out of your lazy zone (comfort zone), look for the opportunities around & pick one right away.

Always remember – If you don’t go after what you want now, you will be confined to the life that you have stumbled into..

Please don’t allow your mind to hold you back. Not any more. Believe in yourself & unlock the door to your potential, your fearlessness, your courage, your drive, your determination, your hunger, your grit, your perseverance, your natural talent & your inborn greatness. Believe me, you have everything you need to take care of yourself & live a passionate (dream) life.

Essential Meanings – you don’t get what you want, you get what you work for. Begin to focus on things that are important, start taking action every single damn day, remain consistent & watch how things unfold for you & your world.

I hope you recharge yourself in this weekend with more energy, more positivity & more passion to fuel your coming week with the best of everything. Good luck & Tons of good wishes 💐

होलिका दहन में आपके भीतर की और आपके आस पास फैली हुई समस्त दुष्प्रवृत्तियां और नकारात्मकता का अंत हो जाये तथा दैव वृत्तियों और शुभता का उन्नयन होना शुरू हो जाये।

मेरी ईश्वर से ये आत्मिक कामना है कि इस बार होलिका दहन में आपके भीतर की और आपके आस पास फैली हुई समस्त दुष्प्रवृत्तियां, नकारात्मकता, उन्माद, अहंकार, कपट तथा प्रपंचों का अंत हो जाये और दैव वृत्तियों- सद्प्रवृत्तियों, सात्विकता, शुद्धता और शुभता का उन्नयन होना शुरू हो जाये।

आपकी सुषुप्त पड़ी हुई योग्यता, सक्षमता और आपका चैतन्य आज से दूबारा जाग्रत हो जाये जिससे जल्द ही आपको इष्ट की प्राप्ति हो सके और आपके जीवन में खुशियों के नये द्वार खुल सकें।

आपके उत्तम स्वास्थ्य और प्रसन्नचित मनोदशा की मंगलकामनाओं के साथ साथ मैं आज अपने आराध्य प्रभु जी से ये भी प्रार्थना करता हूँ कि आपके जीवन और घर आंगन में प्रेम-स्नेह, हास-परिहास तथा खुशहाली के सभी रंगों की भरमार सदैव बनी रहे।

आप सभी को होलिका दहन की अनेकानेक हार्दिक मंगल शुभकामनाएं।।

Everyday you are either growing into more or retreating into less.

Today I wish to advise you that stop being in agreement with your limited happiness, amateurism, ordinariness, unmindful thoughts, false beliefs & insignificant life.

Darling listen – you were designed for unimaginable accomplishments, engineered for incredible success & endowed with the seeds of greatness.

Always remember – you are capable of making the adjustments required to make your life incredible & taking such daily actions which can create more happiness for yourself & others.

Let me also remind you that – every day of your existence you are either growing into more or retreating into less. Please begin to engage in activities that can make you more than you were before.

I wish & pray that your new mindset, positive thoughts, words of wisdom & purposeful activities help you in creating the magnificent life of your dreams.

Stay Happy, Healthy & Blessed 💐

I know you will get lost & distracted everyday…

As usual, this is just to encourage you to exercise more, eat better, make efforts to think better, do the best you can, make a helpful contribution to a situation, focus on building connections with people, keep those who inspire you close & end every day celebrating your life a little more.

Darling listen – This is just out of care, concern & my love for you that drive me daily to remind you this, bcoz I know you will get lost & distracted everyday. I just want you to keep returning to these basic daily rituals so that you can maximize yourself everyday on every level & live a fuller life.

Always remember – everyday is a new opportunity to improve yourself & those around you.

I hope this has encouraged you to make the most of today (everyday). Perhaps it will also help you to increase your awareness & focus more on things that matter in real sense.

I pray God to fill your day with everything that you hope for & make it full of cheers.

Tons of good wishes & blessings 💐

Becoming better today than you were yesterday is the only key to a successful life.

If you wish to drastically improve your life: become better 🤔

Become better mentally, emotionally, physically & spiritually everyday. Whatever being better means for you, work towards that. Start sparing some time to maximize yourself on every level. I mean start taking baby steps in right direction – to improve your health, happiness, relationships & your affluence.

Darling listen – I know that you are too busy to do anything extra & can’t spare a minute to improve yourself. But I am sure you can choose to be better in your routine behaviours, reactions & habitual choices.

Just think – how much time will it take to behave & react as a better friend, colleague, son, daughter, spouse & parent.

I want you to become better at keeping in touch, at taking care of your body, at appreciating the world around you. Be better at listening, at nodding & at being kind to some atleast if not all.

Choosing to smile & complimenting someone will not require any additional time. Instead of being offended by someone’s comment, you can choose to let it go silently. These behaviours, reactions & choices will not only help you become a better person, but they will make your life better by minimizing stress, anger & other negative emotions that so easily infest your life.

Choosing the stairs instead of an elevator will not take too much of your time but imagine the compounding effect this can have on your health.

I pray God to guide you in improving your health, mindset, attitude, routine & help you become a more effective, efficient & productive person. I wish all your prayers be answered & your plans successfully unfold in a merry & bright way.

Happy new week!

रविवारीय प्रार्थना – अपना सर्वश्रेष्ठ हो जाना ही शायद प्रार्थना का एकमात्र लक्ष्य है।

जैसे कि हम सब जानते हैं – हर जीव ईश्वर का अंश है। और हमारे ईश्वर सच्चिदानंद स्वरूप हैं। इसका एक मायने ये भी हुआ कि ईश्वरीय गुण – सत्, चित् और आनन्द हम सब मे पहले से ही विघमान है।

आनंद आपके भीतर मौजूद है और आप स्वयं ही आनंद के स्त्रोत हैं। प्रेमपूर्वक और लग्न से किया गया आपका हर कार्य, आपका प्रत्येक कथन और विचार, भाव से ईश्वर द्वारा निर्धारित कर्तव्यपथ पर चलना ही आपके आंतरिक और बाहरी आनंद को संपोषित करता है, उसका विस्तार करता है।

हमारी प्रार्थनाओं का एक उच्चतम लक्ष्य आनंद प्राप्त करना, नाचना है और प्रकाशित हो जाना भी है। अपना सर्वश्रेष्ठ हो जाना ही शायद प्रार्थना का एकमात्र लक्ष्य है।

मगर कुछ लोगों को देखेंगे तो वो निष्क्रिय बने रहना चाहते हैं, सर्वगुण सम्पन्न होने के बावजूद सिर्फ उपेक्षणीय और अर्थहीन कार्य करना चाहते हैं, बीमार न होते हुए भी बीमार सा दिखना चाहते हैं, नकारात्मक बातें सोचना और करना चाहते हैं तथा दुखी और उदास बने रहना चाहते हैं। इन मूर्ख लोगों को यही प्रार्थना लगने लगती है और इसी में आनंद आने लगता है।

मैं आपको बता दूं कि सोने की बजाये जागने में आनंद ढूंढना प्रार्थना है। न करने की बजाये करने में मन लगाना प्रार्थना है। अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहना प्रार्थना है। अपने जीवन के उच्चतम लक्ष्यों को प्राप्त करने के सतत प्रयास में लगे रहना प्रार्थना है।

स्वयं से उच्च यानी – आत्मा से परमात्मा बनने का प्रयास आनंद को पोषित करता है। हर समय और हर परिस्थिति में अपना सर्वश्रेष्ठ देना, अपने वास्तविक स्वरूप को क्रियाशील करे रखना तथा आपको ईश्वर ने जो चमत्कारीय क्षमताएँ दे रखी हैं उन्हें निरन्तर प्रयोग करना ही अपने भीतर के सचिदानंद को पोषित करना है और उनकी सर्वश्रेष्ठ प्रार्थना है।

मैं आज अपने आराध्य प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि आप जब भी एकांत में शांतचित्त बैठकर चिंतन और मनन करें तो आपकी दैविक प्रेरणा आपको झंझोड़ दे और आपको ये सब स्पष्ट रूप से समझ में आने लगे, आपके भीतर से प्रकाश की किरणें यकायक फुट पडें तथा अपने अन्तस मन मे और चारों तरफ फैले हुऐ माधुर्य, सौंदर्य और आनंद का अनुभव होने लगे।

आपका दैनिक व्यवहार आपकी प्रार्थनाओं और आनंद की अनुकृति बना रहे और आप अच्छे कर्म करते हुए शतायु प्राप्त करें, ऐसी सभी कामनाओं के साथ साथ मैं अपने प्रभु जी से ये भी प्रार्थना करता हूँ कि आपके घर-आंगन में सदैव शुभता एवं मांगल्य की वर्षा होती रहे। मंगल शुभकामनाएं 💐