मेरे लिये या आपके लिये ईश्वर कोई प्राप्त करने की वस्तु नही है और न ही कोई उपलब्धि या सिद्धि है। ईश्वर तो बस आपको आपके स्वंय के होने का अहसास है और विश्वास है।
आपके लिये सभी विकल्प सदा से खुले थे और अभी भी हैं। आप स्वंतत्र थे और हैं जैसे चाहें वैसे जीने की लिये, करने के लिए, कहने के लिये तथा सोचने के लिए। आपके उद्देश्य, लक्ष्य, गंतव्य, मंजिल आप स्वयं निर्धारित करते हैं और कोई नही। आपका जीवन और संसार तकरीबन तकरीबन वही होता जो आप इसे बनाते हैं। इसलिये मेरा मानना है कि आपकी स्वंय की इच्छा, आपके द्वारा किये गये निर्णय और प्रयास – आपके लिए ईश्वर की इच्छा हैं।
एक बात और बता दूं कि ईश्वर के पास कोई समय नही है आपकी गलतियों को पकड़े रखने का या उन्हें आपके खिलाफ इस्तमाल करने का। उन्हें इसकी जरूरत ही नही है। आप ने पकड़ रखा है। अपनी और दूसरों की गलतियों के लिए खुद को और दूसरों को माफ कर दें, इन्हें जाने दें। इन्हें पकड़ कर अपने जीवन को गुजारने की जरूरत नही है।
अपने जीवन का सम्मान करना शुरू करें , सत्कार करना शुरू करें। ये जीवन उनकी भेंट है। आप इसके पात्र थे या नही, मुझे मालूम नही पर आपको ये भेंट मिली है। आपने इसे मांगा या नही, मगर दिव्य सांसो का अज्ञेय और अकूत खजाना आपको मिला है। आप जो नहीं समझते हैं, नही मानते हैं, जिसे जानते भी नही हैं वह भी आपको मिला है। बस इसीलिए उनके इस असीम उपकार के लिए और अमूल्य आशीर्वाद के लिए निरन्तर धन्यवाद करना, चिन्तन, मनन तथा सुमिरन करना उनकी प्रार्थना है।
उनकी प्रार्थना का एक तरीका ये भी है की हम स्वयं को अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करते रहें। यानी के स्वयं को उच्चतर अवस्था में बनाये रखना, अपने उच्च विचारों को बनाये रखना तथा हर घड़ी शुभ प्रयास करते रहना।
मैं आज अपने आराध्य प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि आप सदा योग्य, सक्षम, समर्थ, सर्वश्रेष्ठ, महत्वपूर्ण, मूल्यवान, कुछ खास, स्वस्थ, सुस्थिर, सुखी और सभी के प्रिय बने रहें।
मेरी आज उनसे ये वीनती भी है कि आपके जीवन मे अम्रत, आनंद, माधुर्य और समृद्धि के रंगों की बारिश हमेशा होती रहे। मंगल शुभकामनाएं।।

When you keep your heart as light as a feather then only you can become greater in all ways & can woo Universe to line up things with your best interests.

Let you ensure that your presence, words, deeds & reactions are never heavy, constricting & soul-consuming. Let you continuously inspire, encourage & empower others to be more comfortable, confident & be more of themselves.
Let you stop being a closed-minded, negative & insensitive person. Let you also stop projecting yourself bigger than all others, blaming, comparing, competing unnecessarily & judging everyone in your world.
Darling listen – you can move upwards & forward into your new desired state only when you keep your mind open & heart light.
Believe me – when you become light-hearted, positive, hopeful & joyful, you will begin to notice a sudden shift in your vibes, energy, capabilities, health, abundance, happiness, love, peace & everything else.
It’s time for you to start attracting more people, circumstances & events that will make you feel more good & more successful. It is time for you to start receiving blessings in a major way.
Good luck & Tons of Good Wishes 💐
असुरत्व पर देवत्व के विजयपर्व दशहरा की बधाई और हार्दिक शुभकामनायें।
दशहरा का यह प्रेरणा पर्व हमारे मन में छाई हुई निराशाओं के बीच आशा का संचार करता है। यह त्यौहार हमें संदेश देता है की सदा सदा से उजाला ही विजयी हुआ है – नकारात्मक़ता और कालीरात चाहे जितनी भी फैल जाए, गहरा जाये या सता ले, किन्तु यदि हम अपना साहस, धर्म, धैर्य और कर्म नही छोड़ें तो उसे सूर्य उदय की पहली किरण के हाथों पराजित होना ही पड़ता है।
यह प्रेरणा पर्व दुष्प्रवृत्तियों से दूर रहने तथा सद्प्रवत्तियों को अपनाने का पर्व है। ये अपने अंतस के राम को और महिषासुरमर्दिनी को एक साथ जागृत करने का पर्व है।
मैं आज प्रभु श्री राम और कालका माई से प्रार्थना करता हूँ कि आप को जीवन के हर चरण में विजय प्राप्त हो और यह दशहरा आपके और आपके परिजनों के जीवन में नई उम्मीदें, खुशियाँ, सुख एवं समृद्धि लेकर आये। इन्ही सब मंगल कामनाओं के साथ एक बार पुनः विजयदशमी पर्व की बधाई।

आज इस आस्था, भक्ति, विश्वास, आनंद और दिव्यता से भरी हुई तस्वीर ने दिल जीत लिया।

आपको महानवमी तथा रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम और जगत जननी माता नारायणी से यही प्रार्थना कि उनकी कृपा की अमृत वर्षा से आपका घर-आंगन सदा सदा के लिये रोगमुक्त और धन्य हो जाये तथा आपकी सुबुद्धि, आपके आनंद और आपके सौभाग्य का दीपक सर्वदा देदीप्यमान रहे।
ॐ नारायणी नमोस्तुते।।
ॐ राम रामाय नमः।।
माँ भगवती के कालरात्रि स्वरूप को समर्पित महा सप्तमी पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
कालका माई के श्री चरणों मे प्रार्थना है कि जो कुछ भी हमारे पास है – उसे अनन्त और अपरिमित बना दें, सभी प्रकार की नकारात्मकता, अस्वीकार्यता और अमान्यताओं को सकारत्मकता, स्वीकृति और मान्यता में बदल दें, सभी प्रकार की अव्यवस्था, हुल्लड़बाजी और अराजकता को सुव्यवस्था, अनुरूपता और नियमितता में बदल दें।
इन शारदीय नवरात्रों में आपको सभी रोगों, परेशानियों, उलझनो, दुविधाओं और पूर्वाग्रहों के भाव से मुक्ति मिले तथा आप, आपके परिजन और आपके आसपास मौजूद सभी स्नेह से सराबोर रहें, सुरक्षित रहें और आनंदित रहें, ऐसी सब मेरी उनसे आज प्रार्थना है।
जगतजननी माँ दुर्गा से आज मेरी प्रार्थना है की आपके प्रत्येक दिन में कोई ना कोई त्योहार हो, उत्सव हो, दावत हो तथा आपके घर-आंगन में सदा शुभता और मांगल्य की वर्षा होती रहे। मंगल शुभकामनाएं💐
कालका माई आपके श्री चरणों मे कोटि कोटि प्रणाम है 🙏🏼


Today & everyday you have an opportunity to decide what you want, what you want to be in life, how you want to present yourself to the world & what you wish to promote in your world.
Let you begin to direct all your energy, attention, time & hopes to go further & spare no effort to do what it takes to grow to the next level & to become better versions of yourself.
If you spend even one second agonizing over yesterday or being worried about tomorrow, it is telling the Universe that you don’t have control over yourself or your emotional energy & have no connection with today or your higher self or Universe or your God.
Darling listen – Just complaining about everything will only keep you stuck exactly where you don’t want to be in your life.
Always remember – The only thing that truly matters is Today & the moment happening right now. The Now-Time, I mean the present moment is where God wants us to be. Every day brings another opportunity to find our direction & making our world to see more of us.
My recommendation for today & everyday –
Do something great that matters for you or someone in your life. Go above & beyond your daily routine & activities.
Stay Rising & Shinning 💐
आप जानते हैं इस बात को, मगर मैं एक बार फिर दोहराता हूँ – ईश्वर कंही भी और कभी भी आता-जाता नहीं है। आने-जाने की क्रिया तो हमारे संसार का हिस्सा है, प्रक्रिया है, जो आता जाता है वो हम हैं और हमारा मन है। परमात्मा का अर्थ है स्थिरता। सदैव होने की स्थिति का नाम ही परमात्मा है।
और इसी स्थायित्व यानी के परमात्मा का आवास आप मे है और मुझ में भी है। हर प्राणी के अंदर चेतना के रूप में वे सदा सदा से ही विराजमान हैं।
इसीलिये इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है अपने स्वंय के स्थायित्व यानी के चैतन्य को जगाने की। जरूरत है थोड़ा उसे देखने – समझने की जो आप सही मायने में हो। जरूरत है उस हिलोरे मारते हुए क्षीर सागर में डूब जाने की, एकरस हो जाने की जो आपके भीतर मौजूद है।
बहुत अकड़ के देख लिया, बहुत मूर्खता और बेवक़ूफ़ी कर के देख ली, गलत-सलत समझ के – करके देख लिया अब समय है आंखे नीची कर, प्रेम से, सह्रदयता से और श्रद्धा से आनंद के बीज बोने का। आल्हादित हों कर ऐसे गीत गाने का जिनके मूल स्वभाव में – स्वरों में सिर्फ आनंद हो – उत्सव हो। ये समय है अपने उस बुझे हुए दीए को पुनः प्रज्वलित करने का जिससे आपके आसपास का अंधकार बिल्कुल खत्म हो जाए।
मैं पुनः याद दिला दूँ की ईश्वर को मुस्कुराना पसंद है, चाहे वो आपका हो, मेरा हो या किसी और का। इसीलिये मेरे हिसाब से स्वयं प्रसन्न रहना – मुस्कुराते रहना और किसी की मुस्कराहट का कारण बनना ही उनकी सबसे बढ़िया प्रार्थना है।
कालका माई के श्री चरणों मे प्रार्थना है कि आप सदैव ही उनकी कृपा के पात्र बने रहें, हँसते – मुस्कुराते रहे तथा आपके शुभ प्रयासों, सकारत्मकता, मिलनसारी, होंसलाहफजाई, प्रेम और मुस्कान से आपका घर संसार सदैव खुशहाल, सुखप्रद, सुखमय एवं उल्लसित बना रहे। मंगल शुभकामनाएं 💐
कालका माई आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें।
🙏🏼 कालका माई आपकी सदा ही जय हो 🙏🏼

All of us make mistakes in life. All of us become selfish, impatient, insecure, out of mind, out of control & at times very difficult to handle.
Darling listen – You need to learn to Own Your Shit – acknowledge your misconduct or mistakes, learn & move on. The real sin is ignoring your wrongdoings, repeating your mistakes & the worst is – seeking to hide them.
Always remember – each of us have to face the consequences of what we have done – good or bad, no matter who we are & no matter where we have come from.
With this, today, I wish to appreciate the motivating note written by Hrithik Roshan for the kid in news.

Let me tell you all that I read it from a Father’s perspective. Believe me advising someone to stay strong in tough times or standing with your world in clouds is not justifying their misdoings. No, not at all. Showing support & justifying are two different things.
I want you to also share your messages loudly because someone is waiting to hear your inspiring words, thoughts & theories badly. Let you also begin to share your brightness to light a candle in the darkest moments of someone’s life.
Stay Positive, Encouraging, Supportive & Be a Blessing!
आरोग्य, भारी सफलता, स्थिरता, प्रसन्नता और सौभाग्य की मंगलमय कामनाओं के साथ आप सब को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
जगतजननी माँ दुर्गा के सभी नव स्वरूपों से प्रार्थना है की उनकी कृपा हमारे सभी परिजनों पर बनी रहे।
माँ भगवती की उपासना का ये नौ दिन का महापर्व असल मे अपनी अन्तर्निहित शक्ति और ऊर्जा को जाग्रत करने का अवसर है, अपनी दिव्यता, उत्कृष्टता तथा अपने सामर्थ्य को पहचानने का अवसर है, अपने मन को शुद्ध और पूरी तरह संतुलित करने का अवसर है, अपने अंदर रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का तथा अपने जीवन को सरल, सहज, सुंदर तथा और अधिक सार्थक बनाने का सुनहरा अवसर है।
सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
कालका माई आपके श्री चरणों मे कोटि कोटि प्रणाम है 🙏🏼


Perhaps, You do not know that your state of being happy & your high spirits are not only important for you but a necessity for all those who care for you. Your happiness or unhappiness does not affect your life solely but of all those who surrounds you.
Darling listen – There are no big hidden secrets when it comes to how to feel happy or stay cheerful. But for your instantaneous understanding, I have compiled & curated a list of some of the methods & a course of action that has been recommended by those I follow & are widely admired by the world.
I would be very happy if you can implement all these proven strategies right away & let me know how it changed your life. Believe you me – not only you will start feeling happy in the moment but you will also achieve balanced state of mind & will begin to build memorable & meaningful experiences everyday.
I wish & pray that you feel more happy today, achieve a deep sense of internal contentment, achieve peak state of performance, get what you want & begin to thrive in any situation.
Tons of Blessings 💐