मेरी सहानुभूति है उन सभी लोगों से जो किसी भी रूप में कोरोना जैसे घातक वायरस से प्रभावित हैं या जमाखोरों और काले बाज़ारियो की दरिंदगी का शिकार हुए हैं।
साधुवाद है उन सभी लोगों को जो इस महामारी का डट कर मुकाबला कर रहे हैं। ऐसे लोग जो किसी राजनीतिक एजेंडा, नकारत्मकता और डर फ़ैलाने की बजाये चुपचाप से कुछ न कुछ करने में जुटे हुए हैं वो सच मे बधाई के पात्र हैं।
इस बड़ी विपदा में जब हर प्रयास नाकाफी साबित हो रहा है, मुझे पूरी उम्मीद है कि हम सब के प्रयासों से, सहयोग से, सूझबूझ और सावधानियों से ये कठिन दौर जरूर गुजर जायेगा।
अपने अपने स्तर पर लोगों को होंसला और उम्मीद दिलाते रहें। हो सकता है कि आप की वजह से किसी की जिंदगी बच जाए या बदल जाये। एक और बात – इस सारी आपा धापी के बीच अपने स्वास्थ्य पर लगातार ध्यान बनाए रखें।
याद रखिये किसी भी बुरे वक्त में या दर्द में खुद पर और अपने आराध्य प्रभु पर भरोसा नहीं खोना चाहिये।
भरोसा रखिये जो कुछ भी आपने या किसी ने भी खोया है, किसी न किसी बहाने वो इसको लौटाना जानता है, वो भी कई गुणा। प्रभु की लीला प्रभु ही जानते हैं, भरोसा रखिये।
प्रभु आपको और आपके परिवार – कुटुंब को स्वस्थ और सानंद रखे। मैं अपने आराध्य प्रभु से आज प्रार्थना करता हूँ की जल्द ही सब ठीक हो जाये और आपके सभी शुभ संकल्प तथा कार्य पूरे हों। मंगल शुभकामनाएं 💐

आप सभी को श्री हनुमान जन्मोत्सव की ढेरों बधाई।
कोरोना की इस कठिन घड़ी में आपसे निवेदन है कि सच से सरोकार रखें, सनसनी से नहीं। तथ्यों पर चलें, कल्पनाओं पर नहीं। विवेक को भावुकता से अधिक महत्व दें। यथासंभव नकारात्मक एवं व्यर्थ की बहस से बचें और कृपया शांत रहें। याद रखें कि शांत एवं स्थिर चित्त भी एक दवाई की तरह ही काम करता है।
मैं अपने आराध्य प्रभु से आज प्रार्थना करता हूँ की हम सबके रोग, शोक, क्लेश समाप्त कर सुख, शान्ति एवं आरोग्यता प्रदान करें। कोरोना महामारी से चल रही इस जंग में हमे विजयी बनायें। ऐसी पुनीत भावना के साथ आप सभी को हनुमान जी के जन्मोत्सव की पुनः स्नेहिल मंगल शुभकामनाएँ 💐

आज मैं सच मे दुःखी हूं। और शायद सभी हैं। शहर में बेड और ऑक्सीजन की उपलब्धता नहीं है। कल रात जब मैंने एक रिश्तेदार के लिये कुछ अस्पतालों में बिस्तर खोजना शुरू किया तो मुझे वास्तविकता मालूम चली। पता चला कि हमारे आसपास क्या हो रहा है। लोग अस्पतालों में बिस्तर पाने के लिए कारों, एम्बुलेंस, शिविरों और सड़कों पर जाने कब से इंतजार कर रहे हैं। कोई भी व्यवस्था, रसूख, सम्पर्क या राजनीतिक आदमी आपके लिए ऑक्सिजन सिलेंडर या बिस्तर की व्यवस्था करने में सक्षम नहीं है। वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं हैं। जीवन रक्षक दवाएं अनुपलब्ध हैं। तब मालूम चला कि हम कितने लाचार हैं।
जब आप TV पर देखते हैं कि शहर के बड़े अस्पताल के आईसीयू में ऑक्सीजन की अनुपलब्धता के कारण रोगियों की मृत्यु हो रही है, अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त करने के लिए न्यायालयों से संपर्क करना पड़ रहा है, अस्पतालों को TV पर आकर ऑक्सीजन मांगनी पड़ी रही है तो मन व्यथित हो उठता है।
जब TV पर ये देखने को मिलता है कि राज्य सरकारें अभी भी ऑक्सीजन का दावा करते हुए एक-दूसरे के साथ लड़ रही हैं, इस महामारी के बावजूद इलेक्शन में बिजी हैं, एक दूसरे पर दोषारोपण कर रही हैं तो मन खिन्न हो उठता है।
देश में दिनों दिन कोरोना संकट बढ़ता जा रहा है और जब प्रतीत हो रहा है कि कोई भी सुरक्षित नहीं है तो आप जो भी जरूरी उपाय हैं, जो भी दिशा निर्देश आपको उपलब्ध है उन्हें अपना कर खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
मैं अपने आराध्य प्रभु से आज प्रार्थना करता हूँ कि जो लोग इलाज के लिए चक्कर काट रहे हैं उन पर विशेष कृपा करें, उन्हें ठीक कर दें, उन पर आज अपने अमृत क्लश से कुछ अमृत की बूंदे बरसा दें। हम पर तरस खा कर, हमारी मजबूरी, लाचारी तथा हमारी अयोग्यताओं को देखकर हम पर रहम करें और हमे अपनी जीवन दायिनी ज्योति व शक्ति का दान दें। शुभ चाहना व शुभ करना सभी के स्वभाव का एक जरूरी हिस्सा बन जाए, ऐसा कोई जादू कर दें 🙏
हे शुभकर्ता, सबका शुभ हो, सब स्वस्थ रहें और ये महामारी जल्द ही खत्म हो जाये, आज मेरी ये प्रार्थना कबूल करें। मंगल शुभकामनाए।

I am sure you have read or atleast heard about this famous & bestselling book, The Secret. I have read it multiple times. Like the whole world, I am also in full agreement with the law of attraction as mentioned in this book. I believe that it works & that one can really manifest things.
You have unlimited power to manifest anything you want magically.
But, darling, manifestation can not happen while you are sleeping. What do you think – you tell universe & do nothing about it & universe will turn your dreams into reality or manifest anything you want. No it won’t happen this way.
Manifestation can happen only when you take consistent proactive steps towards whatever it is that you desire or want.
Always remember – Working toward your goals & dreams is imperative.
You need to collaborate with Universe. You need to co- create life & things that you want. I repeat you can never see any result without you putting yourself in action.
To me law of attraction means – The energy we put out in the world is the energy we get back.
Which means if you are constantly sending out or emitting negative energy/ vibrations – may it be either through your thoughts or feelings or actions, then you are bound to receive that same kind of energy/ vibration & poor results accordingly.
But if you are able to shift your energy (make it positive) or raise your vibrations, you will start attracting positivity, advantageousness, favourableness, incontrovertibility & abundant blessings which will help you achieve your biggest goals & dreams.
To me law of attraction also means to focus & start seeing more of what you want to manifest rather than focusing on lack, scarcity & things that you don’t want or don’t have. Stop making fuss over unnecessary things.
Because this book clearly says what you see, what you feel, what you set your intentions to – will cultivate more of in your life.
It means that you need to become clear in what you want, focus only on positive, align your desires, thoughts, beliefs & feelings, be thankful for what you have, become more receptive, emit positivity – as much as you can & start doing what you can, no matter where you are or what your situation is.
All your dream will become a reality. Believe it!

Good luck & tons of good wishes 💐💐
मुझे नही पता की आप भारतीय परंपरा के सबसे पवित्र, दिव्य और प्यारे नाम “श्री राम” से क्या मतलब निकालते हैं? मुझे नही पता कि आप उन्हें राजा दशरथ के सबसे बड़े आज्ञाकारी बेटे, एक महान और आदर्श राजा के रूप में जानते हैं या उन्हें कण कण में विराजित उस ऊर्जा के रूप में मानते हैं जो इस सृष्टि को चला रही है।
मुझे नही पता कि क्या आप तुलसी के राम को जानते हैं, या महृषि वाल्मीकि के राम को या फिर कबीर के राम को? क्या आप सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के राम को जानते हैं या रामानंद सागर वाले राम को?
मगर मैं एक बात आपको बता दूं कि विश्व साहित्य में इतने विशाल एवं विस्तृत रूप से विभिन्न देशों में विभिन्न कवियों/लेखकों द्वारा “श्री राम” के अलावा किसी भी और चरित्र का इतनी श्रद्धा से वर्णन नही किया गया है।
हम सब उन्हें श्री हरि विष्णु जी के मर्यादापुरुषोत्तम अवतार
के रूप में जानते हैं, मानते हैं तथा पूजते हैं। स्वंय शिव के अवतार और मेरे आराध्य हनुमानजी भी उनके इस स्वरूप के अन्नय भक्त हैं।
हम सब उनकी नर से नारायण बनने की यात्रा को यानी के स्वयं से स्वयं की यात्रा को भारतीय संस्कार एवं सभ्यता की प्राण सत्ता मानते हैं।
रामायण अर्थात राम की यात्रा जिसे बारम्बार पढ़ना हम पूजनीय मानते हैं वो त्याग, तपस्या, लगन, धैर्य, सद्विचार और परोपकार जैसे गुणों के साथ आगे बढ़ती है। इस महान ग्रन्थ में ये बताया गया है कि सात्विकता, सरलता, संयम, सत्य जैसे दैवीय गुणों को जीवन में ढालकर निरंतर अभ्यास-साधना करने वाला व्यक्ति निश्चय ही अपने सर्वांगीण विकास में सफल होता है और अपने लक्ष्य यानी के ईश्वर को पा लेता है।
भगवान श्री राम के जन्मदिवस – रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। इस शुभ अवसर पर मैं आपके सुखद, स्वस्थ एवं आनंदमय जीवन की कामना करता हूँ। आप भगवान श्री राम की अनंत कृपा जल्द ही अपने जीवन मे अनुभव करें, ऐसी उनसे प्रार्थना करता हूँ। मंगल शुभकामनाएं 💐

माँ दुर्गा के आठवें स्वरुप माता महागौरी की आराधना के पर्व दुर्गा अष्टमी की आप सभी को बधाई।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आज की पूजा और जो भी व्रत, प्रार्थना, ध्यान, जप आपने इन नवरात्रों में किये हैं उससे आपको असीम आनंद की प्राप्ति हुई होगी। आपके आत्मबल, हौंसले, और शुभ ऊर्जा में जरूर बढ़ोतरी हुई होगी तथा रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ी होगी। मुझे ये भी उम्मीद है कि थोड़ी बहुत आपके असंतोष, तनाव और खीज में भी कमी आयी होगी।
वही शक्ती जो समस्त ब्रम्हांड को निरन्तर कार्यरत रखने के लिए कारणीभूत है उनके स्मरण से आपकी नकारात्मकता जरूर सकारात्मकता में प्रवर्तित हुई होगी। आपकी चेतना के स्तर में भी जरूर थोड़ी बहुत वृद्धि हुई होगी।
मैं आदिशक्ति से प्रार्थना करता हूँ कि आप समय रहते आवश्यक और अनावश्यक, उचित और अनुचित तथा योग्य और अयोग्य में फर्क कर पाने में समर्थ हो जायें तथा आपकी मूढ़ता, बेवक़ूफ़ीयों, जड़ता और खामियों में कमी आये।
मैं माँ भगवती से आप के सुखमय और आरोग्यपूर्ण जीवन की प्रार्थना करता हूँ। आप इस कोरोना महामारी और अन्य सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर पाएं, और आपके चारों तरफ सौम्यता, शुद्धता, शुभता, सुख – शांति पसरी रहे तथा आने वाला प्रत्येक नया दिन आपके लिए नए सुखद अनुभव तथा नई सफलतायें लाएं और कालका माता की कृपा आप के परिवार पर सदैव बरसती रहे, इन्ही सब मंगलकामनाओं के साथ एक बार पुनः दुर्गा अष्टमी की मंगलमय शुभकामनाएं 💐

If you really want your life, education, job, businesses that’s good enough for the 21st century ( a completely different world by 2025), then you have to adapt corona & adjust yourself accordingly. You can’t ignore it. Not anymore!
Good news: You are not alone in it. Not for now atleast.
You have to start focussing on building a sustainable & resilient future in which you can thrive inspite of corona challenges. After all, how long you would be afflicted with this or remain plagued with this crisis & do nothing about it? You have to create a roadmap for adapting to this adversity & emerging even stronger than before.
You need to take control of your life now by reconfiguring your lifestyle, habits, routines thoughts, priorities & deeds in order to improve from here onwards & along the way.
It is the time to change the course, reinvent yourself & find an undiscovered bridge that will get you over this hurdle.
While I agree to the fact that this corona time is certainly painful & difficult, I request you not to let it defeat you & determine the outcome of your life.
One more thing – this is not the time to blame anyone for what happened. Believe you me – moping around & feeling sorry for yourself & others will do you no good. By merely watching the death tolls on news channels, you are actually sabotaging your ability to come up with solutions & holding yourself from taking steps forward.
The scale of the problems seems to be daunting to you now. But that is no excuse for inaction. You need to make your concious choices accordingly & start responding – taking essential & informed action to bounce back from these difficult experiences.
For God sake – remain fully committed to finding a way forward.
Let you learn to accept that corona is going to remain here for quite some time, no matter what you or anyone do. Stop resisting & start working as per your ability to deal with the situation to improve your situations.
Napoleon Hill, author of Think and Grow Rich, framed it this way: “Every adversity has the seed of an equivalent or greater benefit.”
Always remember – people who rebound from adversity begin by believing they are capable of finding a way forward.
You have to have self-confidence & a strong belief in your capabilities to overcome this & all other difficult times.
Keep your thoughts on where you’re going with all this, not on where you’ve been. Keep your eyes on the person you wanted to become & your dreams. I mean – keep your chin tilted upward toward the sunshine, no matter what your situation is.
Let this Covid19 kick in your teeth help you to grow up more & make you more robust, budding, prospering, substantial & magnificent.

I pray God to bless you & give you a healthy & happy life ahead.
जन्म से ही अपूर्व सामर्थ्य, अतुल्य तेज व अन्तहीन संभावनाओं से परिपूर्ण मानव जीवन परमात्मा का एक दिव्य उपहार है। ये तो हम सब जानते हैं।
मगर असली सवाल ये है कि इस उपहार स्वरूप मिले अमूल्य जीवन का असली लक्ष्य क्या है? मेरे विचार में तो प्रत्येक क्षण को जी भर के, गदगद, रसविभोर हो के जी लेना, इसको निचोड़ लेना ही प्रमुख उद्देश्य है। क्योंकि अगर असल मे देखा जाये तो एक क्षण से ज्यादा हमें एक बार मे कभी भी उपलब्ध नहीं है। अगले क्षण की कोई गारंटी नही है। और ये क्षण भी कोई स्थिर बात थोड़े ही है, बस एक दौड़ती हुई, भागती हुई, निरंतर शून्य में खोती हुई प्रक्रिया का हिस्सा है।
ये वर्तमान क्षण जो भूत और भविष्य से मुक्त, शांत और स्थिर है उसे पूर्णता और समग्रता से जीना ही हमारा परम उद्देश्य है।
इसीलिए जो भी इस प्राप्त क्षण में करना है वो पूरी तन्मयता से, पूरे आनन्द से करें। फिर चाहे वो लौकिक-पारलौकिक अनुकूलताओं का सृजन हो, अपने भीतर के अव्यक्त देवत्व को व्यक्त करना हो, नृत्य करना हो या फिर कोई युद्ध करना हो। जीवन के हर क्षण को उत्सव मानना और पूरी तरह से इसमे तन्मयता से हिस्सा लेना और इसे आत्मसात करना ही हमारा उद्देश्य है।
इसीलिए आज अभी जो भी उपलब्ध है उसको आनंद से जीना, प्रकाश की ओर गतिमान बने रहना, अपनी श्रेष्ठताओं को श्रेष्ठतम बनाने का निरन्तर प्रयास करना, अपने आचरण और प्रयासों से अपने चारों तरफ स्वर्ग का निर्माण करना उन्ही की प्रार्थना है।
हमारा परमात्मा किसी दूसरे लोक में वास नहीं करता, अभी और यहीं है, चारों तरफ कण कण में है। अपने अंदर के इसी ईश्वर का अनुभव – जानकारी होना तथा सृष्टि के प्रत्येक घटक का आदर करना ही ईश्वर की पूजा है, भक्ति है, इबादत और आराधना है।
अपने जीवन को उथलेपन, आडंबर और पाखंड की बजाये जो सृष्टीगत सत्कर्म हैं उनमे लगाना ही आपका धर्म है – उनकी सच्ची प्रार्थना है।
मैं अपने आराध्य प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि आप का जीवन सदैव उत्सव बना रहे, आपका शरीर स्वस्थ रहे, आपका चित्त प्रसन्नता से भरा रहे तथा आपका घर आंगन आनंद, प्रेम और समृद्धि की प्रचुरता से सदैव भरा रहे। मंगल शुभकामनाएं 💐

I know how bad these days are – when so many around you are falling sick due to second wave of corona & when you are unable to help your friends.
People are complaining that beds are not available in hospitals, they do not have sufficient ventilators & oxygen. Corona medicine is not easily available. This is really upsetting.
In such a grieving & heart-rending environment, it is next to impossible to continue with a positive spirit. For me, promoting certainty, buoyancy & hopefulness seem next to impossible these days.
I would like to acknowledge your pain, ill feelings, irritation & remind you that you have every right to feel sad or angry in this situation, but things will get better, I promise!
Through this post, I am just trying to send you some love, positivity & happy vibes to make things look less difficult, upsetting & overwhelming to you, to reduce your anguish & brighten your day.
Always remember – keeping your attitude positive is one of the most important things you can do to keep moving forward in such adverse times.
I would like to end this post with a simple but powerful & timeless thought that comforted & encouraged me & whole lot of world to continue on when things looked so bleak.
It is always darkest before the dawn.
Don’t give up, you will find a way.

In the mean time, I am praying God to comfort you in your suffering, support you, uplift your spirit & bless the means used for your cure & alleviation. Let God bless you & your loved ones with good health & long life.
StayHomeStaySafe🙏
You don’t need to read my another article, You need to apply the last one. 😂
The problem with you is that you think your just reading or reciting what is written in holy books loudly will make you good, improve your life & create a pure & divine environment around you. No, darling It’s your actions that do that. 🤔
Most of the people will tell you that they want to become president of united states, go to Mars, become fit like Akshay Kumar or they want to become super rich like Jeff Bezos, but they are not doing anything about it. All they do is to talk about it without any real & solid action. 😪
Always remember that these awakened, enlightened, eminent & loaded people are proactive. They take consistent action to create what they want in their lives. 🏃
I don’t know if you are different? Or You are just like any other ordinary person. I call those people ordinary – who only wait for things to happen & do not do anything about what they want.
For me ordinary people are those people who avoid doing anything productive & mostly put on hold doing things that they must do to accomplish what they want to accomplish.
I am talking about those lethargic people for whom the simplest task also seems like a challenge. They are those people who you will mostly find drained, exhausted, depressed & blaming. You can easily find these ordinary people all around you.
You have to become proactive. You have to stop procrastinating. You have to become intentionally productive every day. You have to start doing the best you can, with what you can, while you can & you will succeed, I guarantee!
Remember that your just-enough-to-get-by efforts will only result in the poorest version of you. You have to put forth your highest efforts in everything if you really wish to reach your highest potential & become your best version.
Nobody succeeds waiting around; you have to make things happen!

I repeat, to be healthy, happy & successful, you need to be a person who makes things happen.
Take action & achieve everything you dreamt about. Start now!
My best wishes & blessings are always with you 💐💐