प्रसन्न रहिये और प्रसन्न रखिये

हम सब रोज़ जो करते हैं, सोचते हैं या कहते हैं वो सब प्रभाव छोड़ता है, आज भले ही हमे उसका परिणाम न दिखे मगर उसका भविष्य में कोई अच्छा या बुरा नतीजा जरूर निकलता है। समय के साथ इसका असर दिखता है और बढ़ता भी जाता है।

मेरा आपसे निवेदन है कि आप जो कुछ भी करें उसे अपने चेहरे पर एक मुस्कान, दिल मे एक प्यार भरी भावना तथा एक अच्छे रवैये और उत्साह के साथ खूबसूरती से करें, नही तो न करें।

जब भी हम हंसते हुए, उदारतापूर्वक, अच्छे और भले मन से अपने दैनिक कार्य करते हैं – सोचते हैं, तो यकीन मानिये उसका परिणाम अच्छा आता है और यही हमारा योगदान भी होता है अपनी दुनियां को बेहतर और सुंदर बनाने में तथा अपने जीवन को सरल, सहज, सराहनीय और सार्थक बनाने में।

प्रसन्न रहिये और प्रसन्न रखिये 🙏

Celebrate life & make it more worth living each day!

Let me remind you that there’s nothing anyone can do to prevent you from reaching your potential; you have all the necessary abilities or qualities to become extremely successful or useful in future.

But the real challenge for you is to identify your real priorities & goals, focusing on things that matter, staying consistent, acquiring the right skills & exhibiting your uniqueness, characteristics, leadership & the wisdom you have learned through your life-lessons.

Let everything suddenly & miraculously start working in your favor.

Darling listen – Start spending your day productively & wisely. I also want you to start spending one hour every day for the two most important people in your life: You & The person you want to become.

Let your today’s decisions, choices & activities make your future self proud.

Tons of good wishes & blessings 💐

सुनी कृष्ण..

सुनो कृष्ण, मेरी प्रार्थना, मेरे प्रेम, मेरे दृढ विश्वास, मेरे कड़े प्रयासों और मेरी प्रतीक्षा का मान रखना।

मन में रहना और सदा मन में रखना माधव।।

Be extra magnetic in this new week & start attracting what you want in life.

I sincerely hope that things that seemed impossible become possible, things that were far become closer & things that appeared to be so complicated be solved beautifully & easily in this new week.

Let you start feeling worthy, valuable & more deserving of receiving the best that life has to offer. I want you to become extra magnetic in this new week & start attracting what you want in life.

Let you become more aware of things that are important & that you need to let go. Let you begin to interpret & understand Universe’s guidance & messages sent to you. Let you begin to propel yourself in the right direction where you were meant to.

Darling listen – in this week, I want you to learn to stop overreacting & converting small issues into major crises unnecessarily. I also want you to stop being dramatic & headache for your people.

I pray God to always bless the work of your hands.

Good luck & Tons of Good wishes 💐

रविवारीय प्रार्थना

हम सब परमात्मा, उनके स्वरूप, स्वभाव और गुणों को जानते हैं। उनका गुणगान भी करते ही हैं किसी न किसी रूप में। ये भी लगभग हम सब को मालूम है की वो कर्मफल दाता (परमात्मा) सबके भीतर बैठा है और वही तो सब की अंतरात्मा हैं। हम सबको ये भी मालूम है कि हमारे जीवन का प्रमुख लक्ष्य हमारे “मैं” को मिटा कर हमारे भीतर के अव्यक्त परमात्मा को दृढ़ता पूर्वक व्यक्त करना है और उनकी सत्ता का अनुभव एवं साक्षात्कार कर कभी न समाप्त होने वाले परम् आनन्द को प्राप्त करना है।

बताईये क्या आप को ये सब मालूम नही है?

परन्तु असल मे तो हम उस अमरत्व की, परमात्मा (अंतरात्मा) की उस परम् आनन्द की खोज कर ही नही रहे हैं। उनको मान ही नही रहे हैं। हम तो सिर्फ अपने अहंकार को बढ़ाने, अपनी अस्मिता और अपने “मैं” के भाव को पोषित करने में लगे हुए हैं। बस शोर मचाने में लगे हुए हैं, आडम्बर रचने में लगे हुऐ हैं।

हमारी नियति ने, यानी के उन्होंने ही तो हम पर असीमित कृपा करते हुए हमे मनुष्य बनाया है जिसका मतलब है अनन्तताएँ, विराटताएँ, सामर्थ्य, माधुर्य, सौन्दर्य, आनन्द और अनन्त दैवीय संभावनायें उपलब्ध करवा रखी है। हम सबको ईश्वरीय विराटता और स्वर्ग पहले से ही उपलब्ध है। बस हमारा काम है वो अवस्था, व्यवस्था बनाये रखना जो हमें ईश्वर की सत्ता से जोड़े रखे, भटकने नही दे, जिससे हम निष्ठा पूर्वक अपने अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए सुगमता से परम गंतव्य को प्राप्त कर सकें।

आज मेरा आप से निवेदन है कि उन्हें (परमेश्वर) अपने भीतर पूर्ण रूप से प्रतिष्ठित हो जाने दें… उनको अपना सम्पूर्ण अधिग्रहण करने का एक मौका दीजिये, उन्हें अपने भीतर से प्रकट होने की इजाजत दीजिये, उन्हें अपने “मैं”, अपनी मूर्खताओं, अपने अहंभाव और नकारात्मक विचारों का बंधक बनाने का प्रयास बन्द कर दें… सच मानिये इस से ज्यादा भला, इससे ज्यादा संतुष्टि, उपलब्धि या इस जीवन की नियती और क्या हो सकती है कि ईश्वर आपका – मेरा प्रयोग, अनुप्रयोग और उपयोग अपने प्रकटीकरण के लिए कर पाये। शायद यहि जीते-जी अपने होने की नियति प्राप्त करना होगा।

मैं आज अपने आराध्य प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि आपको उनकी अनन्य-भक्ति प्राप्त हो और आप उनकी कृपा के सहज अधिकारी बन जायें। आपका अन्तःकरण प्रेम, करुणा, सद्भाव और सकारात्मक भावनाओं से भरा रहे तथा आपके भीतर सबके प्रति अपनेपन और सह-अस्तित्व की भावना सदा बनी रहे।

आपके श्रेष्ठ और स्वस्थ जीवन की कामनाओं के साथ साथ मैं आज उनसे प्रार्थना करता हूँ कि आपके जीवन की दिशा जल्द ही बदल जाये, आप अपने असली गुण, स्वभाव, उद्देश्य, औचित्य और स्वधर्म को पहचान पायें तथा आत्मा की उन ऊँचाइयों तक जा पायें जो अकथनीय है। मंगल शुभकामनाएं 💐

Spare a moment & check: What is your real intention before you act or react….

It is not your action or reaction that matters too much, it is the intention behind these what matters the most.

Intentions are your specific reason why you do something. Take an example – If a man takes a sharp knife & cuts someone, it’s not the act that is good or bad – it’s the intent (Motive). Doctor using this sharp knife to save a life – good intent & the bad intent is – some killer using the sharp knife to take a life.

Intention is holding self-awareness of why you are doing the things you do, fully knowing what it is you hope to achieve by doing them.

Darling listen – I want you to check your intentions & be clear about it why you are doing something or reacting that way.

Each time when you enter in an argument or a room, please ask yourself, “What is my main intent of being here?” Your intentions may include – forwarding your set agenda, seeking something that you don’t have, to gain greater standing in your small egoful mind, proving someone wrong & small, defending yourself, proving yourself right, or putting so & so in their place etc..

Always remember – our intention is the main force, energy & a power that carry us. When our intentions are honest & pure, when we speak or act from a place of win:win, selflessness & love, the feedback & returns are unimaginable & immeasurable.

That’s why I want you to take short moment of awareness (no only during negotiations or in challenging situations but also in day to day life). I mean – A moment to ask yourself: “What are my real intentions?”

Believe me – You will be surprised by the answer, each time!

Setting your intention before you begin to do something will always help you in creating a clean, clear message to the world about who you are, what you stand for & what you want.

I wish your actions & reactions remain always aligned with your truest intentions & what you really want in life.

Tons of blessings 💐

सुनो कृष्ण..

हे कृष्ण, मेरा मानना है कि ये प्रकृति, नियति और समय यानी के सब कुछ आपके अधीन है – आपके ही नियंत्रण में है और मेरे बस में कुछ भी नही। मेरा ये भी मानना है कि आप जो कुछ भी कर रहे हैं, उसी में मेरा हित छुपा है।

सुनो कृष्ण – मेरा यकीन बनाये रखना।।

बुरी बात यह हैं कि समय कम हैं और अच्छी बात यह हैं कि अभी भी समय हैं…

ऐसा कहा जाता है कि जिन्हें उगना होता है वे तो पत्थर का सीना फाड़ के भी उग जाते हैं और जिन्हें नही, वे अत्यन्त उपजाऊ भूमि में प्रयाप्त संसाधनों के बावजूद भी नहीं उगते हैं।

आप भी आसानी से कंही भी किसी भी परिस्थिति में उग (सफल) सकते हैं। आप मे कोई कमी नही है, आप सम्पूर्ण हैं और आप मे भी प्रकृति को नियन्त्रित करने और चलाने वाली ईश्वर की असीम शक्ति निहित है। यदि आप सक्रिय इच्छाशक्ति के साथ किसी विचार को पकड़ लेते हैं, एक राह चुन लेते हैं और उस पर दृढ़ता से चलना शुरू कर देते हैं तो आपके लिए नए मार्ग अपने आप खुलते चले जाते हैं और आपकी सभी प्रार्थनाएँ, सपने, इच्छाएँ अन्ततः साकार रूप धारण कर लेती हैं।

विश्वास करिये की आपके साथ कुछ भी गलत नहीं है। बस आपको अपने व्यवहार को बदलना है, बहाने बनाना बन्द करना है, किसी भी कार्य को कल पर टालना बंद करना है, दूसरों को दोष देना बंद करना है, कीसी भी चीज को अनमने भाव से करना बंद करना है। आपको अधिक विनम्र, धन्य और हर चीज के लिये आभारी होना शुरू करना है। आपको अपने प्रयास और प्रयत्न मन लगा कर अपनी अपेक्षा से अधिक करने शुरू करने हैं और इस अपेक्षा से अधिक कार्य करने में मज़ा लेना शुरू करना है।

मैं परमेश्वर से आप के लिए प्रार्थना करता हूं कि आपकी जो भी चुनौतियां हैं, उन्हें पूरा करने में आप सफल हों। मैं उन से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए भी प्रार्थना करता हूं 🙏

Are you going to change anything today, or tomorrow to live a more fulfilling & meaningful life?

You feel tired, drained & fatigued not because you have done too much, but because you have done too little of things that you love & that are aligned with your heart, soul, passion & dreams.

Please check – whether the things that you do, day in & day out, are in line with what you are trying to achieve & trying to become?

Please begin to do more of those activities that can make use of all that you are & that exemplify your unique experiences, talents, abilities & interests in a way that everything you do begin to help you in achieving your highest goals.

Darling listen – every thought, word that you say, response & everything you do at any moment is creating your future. Choose these wisely & positively!

I hope that you become more meaningful in your daily life & pursue things that matter most to you & your world.

Start living a considered life! Good luck & Good Wishes 💐

You will soon receive greater blessings & breakthroughs!

Darling listen – You are on the right path & that it is good & safe for you to move forward with your plans.

Let me repeat – as long as you hold good intentions & focus on things that matter in real sense, your steps will automatically be poised in the right direction. I guarantee!

I want you to go forward fearlessly. It is a right time to take action, no matter how small or inconsequential it is, towards your good intentions & heart desires.

Let me also remind you that you are not supposed to worry too much about the outcome or results, just focus on what you need to do & do it. Trust that you willl be sufficiently supported as you move forward with your plans. Everything will be good & fine.

Always remember that your Angels are with you – guiding you, protecting, supporting & encouraging you. All they are asking you to do is to take next step today & keep going consistently.. It will be worth it!

Let you soon receive greater blessings & breakthroughs you needed the most. I hope & pray that you begin to attract better & greater in all ways.

Good luck & Tons of good wishes 💐