कुछ लोग आज कल ये कहने लगे हैं कि संसार मेरे लिये भय और अन्धकार की जगह बन गया है। मेरे चारों ओर मुसीबतों के पहाड़ खड़े हो गये हैं। मैं बड़ा दुःखी हूँ और मेरे जैसा दुःख संसार में किसी पर ही शायद आया होगा। मैं इस जीवन से अब ऊब गया हूँ, हार गया हूँ। ऐसी आहों, कराहों और विषादपूर्ण बातों से सभी का सिर भारी कर रहे हैं, भय और निराशा का माहौल बना रहे हैं बढ़ा रहे हैं।
इस संसार और जीवन में कष्ट और कठिनाइयां तो लगी ही रहती हैं। मुझे बताईये संसार मे क्या कभी भी ऐसा कोई हुआ है, जिसके जीवन में हर क्षण केवल उजाला और आनन्द बना रहता हो, जिसे कभी भी किसी संकट का सामना नही किया हो। दुख, तकलीफें, संकट और विफलता के समय सब के जीवन मे बार बार आते हैं और आते रहेंगे। इससे जीवन भर के लिये निराश होने की जरूरत नही है।
मैं ये मानता हूं कि आज जैसी परिस्थितियों में निराशा किसी को भी घेर सकती है, ये कोई अचरज की बात नही है। मगर निराशा आपके अंदर घर कर जाए और आपको सदा सदा के लिए मानसिक रोगी बना दे ये उचित नही है।
यदि आपमें भी इस बंद और कोरोना की वजह से बनी इन परिस्थितियों की वजह से या अन्य किन्हीं कारणों से निराशा का भाव आ गया हैं, तो तुरन्त ही उसे अपने मन से निकाल डालिये। अपने साहस और उत्साह का सम्बल उठा कर खड़े हो जाइये। आप देखेंगे कि आपका आत्म विश्वास, आपकी शक्तियों और क्षमतायें जो निराशा की दशा में आपसे दूर हो गई थी, दौड़कर फिर चली आयेगी।
आप जानते हैं मगर फिर भी – रात के अंधेरे को ही ले लीजिये। हर रात को चारों ओर अन्धकार छा जाता है। हमारे जीवन के सारे काम बन्द हो जाते है। मगर हम सब उसको सहन करते हैं, काटते हैं। न तो कोई घबराते हैं, न हाय – हाय करते हैं और न ही रोते – चिल्लाते हैं। क्यों ? इसलिये कि हर काली रात के पीछे एक प्रकाशमान दिन तैयार रहता है। सभी को विश्वास है कि रात बीतेगी और शीघ्र ही प्रभात आयेगा। चिन्ता की बात तो तब हो, जब रात का अन्त सम्भव न हो और प्रभात की सम्भावना न रहे। ऐसा कभी होता है क्या?
मेरा यकीन मानिये की ये कठिन कोरोना काल, आपका अभी का दुःख और कठिनाइयां भी एक प्रकार की रात ही है। और रात के अंधेरे की तरह इसका अस्तित्व भी स्थायी नहीं है। शीघ्र ही इस बीमारी और इस बीमारी से पैदा हुई परिस्थितियों का समाप्त हो जाना निश्चित है। इसका अस्तित्व कुछ समय के लिये घिर आये काले अन्धेरे बादलों की तरह ही है, जो शीघ्र ही अपने आप कट जाते है। यह प्रकृति का एक अटल नियम है ।
मैं आपको एक बार पुनः याद दिलाता हूं कि – बड़े से बड़ा संकट आ जाने और कठिन से कठिन परिस्थिति खड़ी हो जाने पर भी अपना कर्तव्य और आशा का साथ न छोड़ने वाले अन्ततः विजयी होते हैं। हमारे पूजनीय रामायण और महाभारत जैसे महान ग्रन्थ ऐसी कथाओं से भरे पड़े हैं।
जो लोग हँसते खेलते अपनी बाधाओं और तकलीफों से टक्कर लेते हुए आगे बढ़ते चले जाते हैं वो अंत मे इतिहास बना जाते हैं। आप भी उठिए और अपनी शक्तियों के साथ आगे बढ़ने का मन बनाईये, विजय आपके साथ आयेगी। मेरा विश्वास करिये।
केवल बीमार, निराश, हताश, उदास और निरुत्साही बनकर पड़े रहने पर आप कुछ भी भला नहीं कर पायेंगे, और ये जो आपकी खराब स्थिति हैं जिसमे आप कष्ट भोग रहे हैं, वह भी दूर नही होगी। कभी नही। आपके जीवन में मनोवाँछित परिवर्तन तभी आ पायेगा, जब आप निराशा से अपना पल्लू छुड़ा कर आशावादी बनेंगे, उत्साहपूर्वक, अच्छी और सरस बातें करने लगेगें। याद रखिये की साहस, उत्साह, सकारात्मकता और आशा का प्रकाश लेकर चलने वालों के मार्ग से एक न एक दिन अन्धकार छंट ही जाता है।
प्रार्थना करें और विश्वास रखें की सब ठीक हो जायेगा और शायद पहले से बेहतर। कौन जानता है कि आप चमत्कार की, सफलता की और साहस की कोई ऐसी कोई कहानी गढ जाएं लिख जायें जिसे सदियों तक याद रखा जाये और जिससे न सिर्फ आपकी आने वाली पीढियां बल्कि संसार भी प्रेरणा ले पाये।
मैं अपने आराध्य प्रभु से आज प्रार्थना करता हूँ की अंधकार से प्रकाश, सुखद जीवन, विकास और उन्नति के लिये, आपसी सौहार्द्र तथा सभी के उत्साहवर्धन के लिए के लिये किये गये आपके सभी प्रयास निरन्तर सफल हों। आप सदैव स्वस्थ और सुरक्षित रहें। मंगल शुभकामनाएं 💐

Today it is to remind you that you are supposed to tone down your expectations, demands & complaints & start appreciating what you still have.
Remember – we still have each other. We have our unlimited potential, unused talents & abilities, courage & our inherited wisdom. We still have so many ways & means to achieve what we want & change our world the way we want.
I agree to the fact that today it looks like that life is bad on all fronts, it has stopped completely for the time being. Personal life & social life is finished. Your world is shaken & scared. Achieving your goals or fulfilling your potential looks imposible in present times & you are unhappy & so disappointed as a result. I don’t deny any of this.
I also don’t have any problem if sometimes you shout on top of your voice to vent to let off your steam, but complaining for merely complaining’s sake is of no use. If you have something to worry about, follow it up with a constructive solution.
It’s so easy to focus on what you have lost during these rough times, complain & blame everything & everyone. But it won’t help. You can help yourself only by beginning to work on enhancing everything about you, improving your life & becoming a better person to others & yourself.
Therefore, I want you to allow your disappointments & losses to drive you instead of breaking you. If there was ever an opportunity to follow your passion & do something that matters to you, that opportunity & possibility is now around the corner.
Start giving more power to positivity. Love yourself, love others & love the life you have. Instead of merey expecting & complaining – start appreciating your life & things that are often overlooked on a daily basis. Pick up some new habits & change your priorities to boost your sense of wellbeing & to make your days more meaningful.
Make travel plans with family & friends, seek out activities where you can use your full potential & make a plan to join a club, class, support group or a place where you can meet new people… Obviously once this lockdown is over.
Believe me, world will open & economy will gain momentum very soon.
Take Care of Yourself. Keep yourself physically & mentally fit. Very soon you will be doing some great things & see yourself achieving higher goals & accomplishments. Stay Motivated, Positive & Balanced 💐

No matter how deficient you think you are, you are an Angel in someone’s story, always.
Wouldn’t it be good if you begin to look, think & act like that most of the time intentionally? Yes, it is possible!
Here is how you can be an angel most of the time. Try it. It’s simple!
One thing more that not too many people show enough appreciation these days & thank to those around them. Atleast you don’t forget to tell others how grateful you are for everything they have done or doing. Always remember that only someone from heaven 😇 can be thankful & show appreciation to others.
That’s the precise reason, I say – Being like an Angel is easy, if you just put in some sincere efforts consistently & pick some new priorities, qualities & habits.
Let your angelic thoughts, words, touch & deeds lift someone’s spirit today & turn someone’s day around. I also pray God to make you feel that your Guardian Angeles are close enough & make you hear the flutter of their wings to assure you once again. Stay Amazingly Blessed 💐

जीवन मे सब महत्वपूर्ण चीजें जैसे कि मनुष्य जन्म, मृत्यु, मोक्ष, परिवार, बंधन, यश व अपयश परमात्मा के हाथ में ही हैं। आज भी ये सब उन्ही के यानी के प्रकृति के हाथों में ही है। इसीलिए भलायी इस मे है कि जीवन को अपनी इच्छाओं के अनुकूल नहीं, बल्कि ईश्वर की इच्छा के अनुसार चलाया जाये।
सूरज, चांद, तारे, समुंदर, धरती-आकाश और तो और जितने भी पेड़ पौधे हैं, वो सब प्रकृति और कुदरत से जुड़े हैं, प्राकृतिक अनुकूलता, क्रिया और प्रतिक्रियों का हिस्सा हैं। शायद इसीलिए इनकी सार्थकता बनी हुई है अभी तक।
ये बात हम सबको भी देर सबेर समझनी ही पड़ेगी की ईश्वर, प्रकृति और इस सृष्टि से जुड़े बिना हमारा भला हो पाना असंभव है।
इसीलिए मैं हमेशा कहता हूं कि अपने जीवन रथ कि बागडोर ईश्वर को सौंप कर हमे अपनी क्षमता और योग्यता के अनुसार चुने हुए या उनके द्वारा दिये गए कार्यों में अपनी सारी ताकत, युक्ति, भक्ति और शक्ति से जुटे रहना होगा, हर हालत में। यही उनकी सही प्रार्थना होगी और यही रास्ता हमारी उन्नति और सद्गति का कारण भी बनेगा।
एक बात और – जो लोग ये समझने लगे हैं कि ईश्वर ने अब देखना सुनना बंद कर दिया है, वे गलत हैं। ईश्वर आज भी सर्व व्यापक है, सर्वज्ञ है, सभी के कर्मों के दृष्टा हैं। सबको अपने अपने कर्मों का फल अवश्य भुगतना पड़ेगा चाहे देर हो या सवेर। अकारण ही सुखद-दुखद परिस्थितियां नही बनती हैं। अपने कर्मों के फल भुगतने ही होंगे।
कर्म करने से पहले एक बार अवश्य सोचें क्या मैं यह सही कर रहा हूं या गलत। मैं याद दिला दूँ की केवल सत्कर्म और अच्छे कार्य ही आपको परमात्मा की कृपा, अनुग्रह, अनुकंपा तथा उनसे पुरस्कार का पात्र और हकदार बनाते हैं, बुरे कार्य नही।
मैं अपने आराध्य प्रभु से आज प्रार्थना करता हूँ की आपकी वाणी, विचार, व्यवहार और सत्कर्मो की वजह से आपको सभी का स्नेह, दुलार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्राप्त होती रहें। आपके सभी शुभ संकल्प जल्द ही पूरे हों। आप सदैव प्रसन्नचित, स्वस्थ, निरोगी और तंदुरस्त बने रहें। मंगल शुभकामनाएं 💐

Love, benevolence, positivity, admiring & respecting, supporting & making others feel in sync & important.
Hatred, blaming, hostility, opposition, spite, egomania & proving others small & wrong.
Both are the forms of energy.
One is green & environment friendly & the other is obviously a form of harmful energy. But both works as fuel, undoubtedly.
You very well know which one is good & which one is bad.
You may use either of these to achive your core mission & purposes. Both can be used to your advantage. You are free & allowed. No-one cares & minds in these extraordinary circumstances.
But, you need to thrive in these situations. That’s the bottom line. You were never meant to just survive & surrender. You can’t give up & loose the game.
I request you to focus on doing things now rather than just planning & talking. Always remember – “Well done is better than well said”.
My best wishes & blessings are always with you 🙏

Who says only this Virus is infectious? Did you know that your Smile, Laughter, Encouraging Words & Good Deeds too are highly infectious & literally contagious? It is true. Believe me!
When there is so much in the world right now to bring us down, let you help people feel more joy, hopeful & encouraged in their daily lives.
The more of us make spreading smiles & positive thinking our goal, the more others will also make it their goal, too. I sincerely hope that the world become much better place than it is right now with your tiny efforts.
Always remember that whatever may be the condition or circumstances, never forget to try keeping yourself cool, choosing joy, finding reasons to smile & sharing your sanguineness, laughter & smiles with your world.
Sending you all a warm hug, love, joy, laughter & all the soothing feelings that you need today.

Stay Safe, Hopeful & Blessed 💐💐
Only those who know how to breathe will survive.. 😂
Not only you, but we all go through bad times, we all experience disappointments, losses & we all feel sad, anxious & stressed at various times in our lives.
But darling, if you will notice, some people always seem to be better in coping up with troubling times than others. They are able to handle time of adversity in much better way & are better at tolerating all the associated feelings of stress, anxiety & sadness. One more thing, these people also rebound from setbacks much quickly & mostly become much better than they were before their terrible days.
Have you ever heard the phrase “Pressure Makes Diamonds?” That’s the secret.
I know – we all are experiencing a never ever seen global pandemic, lockdowns, tragic events all over, lack of governance, declining health, constant fear of loosing loved ones, loss of income & facing so many other severe challenges in our daily lives. Undoubtedly, this is a time of unprecedented struggle & upheaval for everyone.
But, you are not alone in feeling that your life is totally out of control. Like you, mostly are grieving all that they have lost & are uncertain about how to move on with their life.
Nothing wrong in feeling this. I don’t want to stop you from feeling helpless & overwhelmed by anxiety in these extraordinary times of our lives. But surely I can tell you that there are ways to smoothing the rough waters & that you can still regain a sense of control in your life.
I want you to hold on, become more resilient, maintain a positive outlook, feel strong, amazing & remind yourself again that you have the favor of God. So far you survived 100 percent of your worst days & you are doing reasonably okay!
Remember strength does not come from what you can do. It comes from overcoming the things you once thought you couldn’t. If you can prepare & change your thoughts, attitudes, beliefs & philosophies, if you can do your best with whatever you have – you can grow as person, push the boundaries & experience a abundant & more fulfilling life.
Let you reset, recharge & rewire your brain for excelling in life no matter what’s going on, reconnect to what gives you fulfilment & realign your life around your real priorities.
I am praying God to strengthen you in all your tests, trials & tribulations. Let you get through these collective & personal tough times satisfyingly & most successfully.

Blessings 💐💐
प्रतिपल ईश्वर को अपने जीवन की रक्षा करने के लिए कहना, उन्नति के लिये कहना, कभी कोई कठिन परिस्थिति न आये ऐसा कहना या ऐसा सोचना के कभी सूर्यास्त न हो बिल्कुल गलत है। हमे तो समस्त सृष्टि में अखण्ड भाव से विराजमान ईश्वर से ये मांग करनी चाहिये कि जैसे आदिमानव बगैर किसी संसाधन और संपन्नता के सभी प्रतिकूलताओं को हरा कर सिर्फ अपने आत्मबल और धर्य से आगे बढ़ते गये – उन्हें अपने अनुकल बनाते चले गए, बस ऐसा ही साहस, आत्मबल, धीरज, कौशल, शक्ति और ऊर्जा हमे भी दे दें – ऐसी ही कृपा एक बार पुनः हम पर भी कर दें।
हमे उनसे अधिक संसाधनों और सहायता की मांग के बजाये ये प्रार्थना करनी चाहिये कि वो हम पर ऐसी कृपा करें कि हम बगैर किसी सहायक के, मदद के सिर्फ स्वयं के पुरुषार्थ, सामर्थ्य, योग्यता, बुद्धि और कर्मों के बल पर अपने जीवन की नैया को सफलतापूर्वक पार लगा सकें।
अनुकूल और मनभावन परिस्थितियों में नतमस्तक रहना और जब अभी जैसी प्रतिकूल और विषम परिस्थितियां हो तो किसी पर दोषारोपण किये बगैर अपनी सांसारिक जिम्मेदारियों को रूचि पूर्वक और पूरी शक्ति से निभाना, उनकी ही प्रार्थना है।
हर परिस्थिति में उनके प्रति आभार और विश्वास प्रकट करने के लिए अपने मन को तैयार करना- समझाना ही उनकी प्रार्थना है।
हमे प्रार्थना करनी चाहिये कि हमारे कृत्यों से, विचारों से, अभिप्रायों से सारा आलम सदैव खुशी से जगमगाया रहे, घर- संसार में असाधारण शांति, संतोष, प्रसन्नता और प्रफुल्लता का आनंद छाया रहे।
मैं अपने आराध्य प्रभु से आज प्रार्थना करता हूँ की आने वाला प्रत्येक सूर्योदय आपके लिए उत्साह एवं आशा की नई किरण और प्रत्येक सूर्यास्त सुख, चैन, शांति और सब ठीक है का विश्वास ले कर आये। प्रभु आपको और आपके परिवार – कुटुंब को सदैव स्वस्थ और सानंद रखें। मंगल शुभकामनाएं 💐

धीरज रखिए… जल्द ही सब कुछ बदल जाएगा।
अधिकतर अधिक चिंता करना या डरना ठीक नही होता है। जो भी चीजें, उठा-पटक या शोरगुल, अनावश्यक डर, नकारात्मकता, अशांति और बेचैनी पैदा करते हैं, उनसे बचना चाहिये।
मगर जब चारों तरफ सामुहिक डर का माहौल हो, चारो और मौत का साया हो, आप घर मे बंद हों तो ऐसे में किसी से कहना कि सकारात्मक रहो, शांत रहो और महामारी पर ध्यान न दे कर साधु संगत करिये, ध्यान करिये, कुछ लिखिये, पढिये, नाचिये, गाइये, खुद को सुधारिये, अलोम-विलोम करिये, फिट हो जाइये और इस समय का कुछ लाभ उठाइये तो ये बाते बहुत अजीब लगेंगीं – नामुमकिन लगेंगीं।
मगर और कोई रास्ता ही नही है। हमे विद्वानों और बुद्धिजीवियों की तरह जीना शुरू करना ही होगा। हमे इस नकारात्मकता के कीचड़ में फसें रहना बंद करना ही होगा। सकारात्मक बनना होगा। और अधिक उपयोगी बनना होगा। शांत होना होगा।
जो अपरिहार्य है उससे डरते रहने का कोई अर्थ नहीं है – इसे समझना और स्वीकारना ही होगा आज नहि तो कल।
बुद्धिमान व्यक्ति शांत रहता है क्योंकि बुद्धिमान व्यक्ति को पता है कि उसे क्या करना है, क्या पढ़ना है, क्या देखना है तथा क्या सुनना है। वो न तो सनसनी फैलाते हैं और न ही उसे फैलाने वाले लोगों पर या कामों पर प्रतिक्रिया देते हैं।
मगर मैं ये कतई नही कह रहा हूँ कि आपको समस्याओं से नजरें चुरानी है। नही। सकारत्मक और समझदार होने की पहली सीढ़ी ही यही है कि समस्याओं को स्वीकार कीजिये और उनकी आंखों में आंखे डाल कर देखिए कि उन्हें आप कैसे हल कर सकते है। आप क्या कर सकते हैं। और जो भी आप से बन पड़े करना, होंसला रखना, बगैर डरे अपनी जिम्मेदारी निभाना ही सकारात्मक और विद्वान होने की निशानी है।
अगर आपको कोरोना कोई अंतराष्ट्रीय, या सरकारी या किसी कंपनी द्वारा आयोजित षड्यंत्र लग रहा है तो लगने दीजिये, मुझे भी यही लगता है। अगर इस बीमारी का इस तरह से फैलना, आपको शासन प्रशासन का कुप्रबंध, कोई एजेंडा, उनकी भूल या असफलता लगती है तो लगने दीजिये क्योंकि मुझे भी ये सब इनकी नालायकी और दिमागी दिवालियेपन की निशानी लगता है।
मगर अब हम को इसे समझने और समझाने के अलावा भी तो कुछ करना पड़ेगा। इस भय और डर के माहौल में खुद को विक्षिप्त होने से बचाना होगा। इस बीमारी की गम्भीरता को समझकर, इस से लड़ने में जुटना होगा। अपनी और अपने परिवार की इससे रक्षा करनी होगी।
अगर खुद से औरों के लिए कुछ ज्यादा न हो सके तो उन लोगो की मदद करनी होगी जो रात दिन एक कर इसके खिलाफ लड़ने में लगे है। कम से कम उनकी हौसला अफजाई तो करनी ही होगी।
हम सब को ईश्वर से प्रार्थना करनी होगी की इस खतरनाक महामारी को अपनी असीमित शक्ति से मिटा दे और जो भी इस कोरोनो वायरस से संक्रमित हैं उन सब को जल्द ही स्वस्थ कर दें, और प्रार्थना करनी होगी के जो भी डॉक्टर, नर्सें, लोग अपनी जान की परवाह किये बिना अपनी पूरी तन्मयता और शिद्धत के साथ इसे हराने में जुटे हैं उंनको स्वस्थ्य व कुशलतापूर्वक रखे, उन पर विशेष कृपा करें।
प्रभु हैं, जल्द ही सब ठीक कर देंगे, विश्वास रखिये 🙏
