ज़रूरी नहीं कि हर आध्यात्मिक या धार्मिक व्यक्ति भगवे वस्त्र और रुद्राक्ष माला धारण किये हों तथा ये भी ज़रूरी नहीं कि वह आश्रम में ही रहते हों या साधु हों अथवा साध्वी ही हों..
किसी भी व्यक्ति के अध्यात्म की पहचान उसके बाह्य पहनावे से नहीं उसके आंतरिक रूप से होती है, उसके विचारों से होती है उसके शुभ संकल्पों और उसके अच्छे कामों से होती है। उसकी सरलता, विनम्रता, सहिष्णुता, दम्भहीनता, अहिंसा, पवित्रता, स्थिरता, उसके आत्मसंयम से होती है।
आध्यात्मिक अथवा धार्मिक होने से आज मेरा मतलब है की आप मे से परमात्मा का स्वतः ही प्रतिबिम्बित होना- यानी के आपके दिव्य स्वरूप का प्रकट होना।
इसीलिये मेरा मानना है कि आपके मुख से निकला प्रत्येक शब्द ईश्वर से संवाद करने जैसा हो जाना, प्रत्येक व्यवहार का, आचरण का, कार्य का तथा हर एक अभिव्यक्ति का आपके द्वारा की गई उनकी प्रार्थना की अनुकृति हो जाना ही प्रार्थना है। अपने भीतर उतर कर जो भी मलिनता, स्वार्थीपन, कपटिपन तथा असंतुष्ट भाव या अन्य व्यर्थ की घटिया बातें जो कुछ विषम परस्थितियों की वजह से जमा हो जाती हैं उन्हें निरन्तर साफ करते रहना प्रार्थना है। अपने अन्तस् को हर हाल में स्वच्छ, पवित्र, परोपकारी, प्रेमपूर्ण तथा प्रसन्न बनाये रखना हमारी प्रार्थना है।
आज अपने आराध्य प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि वे आपको स्वयं की भूमिका, उद्देश्य और महानता को शीघ्र ही पहचानने में सहायता करें, जिससे आपकी वैचारिक एवं व्यवहारिक उच्चता और श्रेष्ठता, आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक समझ सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन जाएँ।
आज और आने वाला प्रत्येक नया दिन आपके लिए अत्यंत सुखद रहे, आपका घर-संसार चिरस्थायी प्रसन्नता से सदैव भरा रहे, आप सदा स्वस्थ रहें, ऐसी सब मेरी आप सबके लिए मंगलकामनायें हैं.
श्री रामाय नमः। श्री राम दूताय नम:। ॐ हं हनुमते नमः।।

Today I wish to remind you that you are a world-changer & a history-maker. Never doubt your real potential.
Darling listen – you have incredible capabilities to perform awe-inspiring deeds. Yes, you heard it right – you have ability to make things better, make the difference & change the world simply by showing up.
Sweetheart, If you want an exceptional life, you need to have an exceptional conception of what you can make happen. Have faith that with your wit, charm, humour, your thoughts, words & actions, you can achieve anything that you set your mind to.
Be willing to see yourself capable of doing more, being more & living for more. Seek to do the impossible, see the invisible & go boldly where others fear to wander.
Let you use this day to create memories & do things that make you feel good, happy, contented, inspired, well in yourself & great.. Stay Blessed 💐

I wish you to know that if you can be 1% less shittier version than you were yesterday, then automatically you will become 1% better version of yourself today.
Darling listen – to become more healthy, happy, attractive, successful & meaningful today, you just have to decide what one or two things you will do & don’t do today (everyday).
Sweetheart, I repeat – just forgo what is wrong or least helpful & pursue what will bring satisfaction, growth & fruitfulness in your life. That’s the only recipe for becoming your best version everyday. Let God give you all the wisdom you need right now.. Blessings 💐

एक मित्र ने अभी पूछा कि आज हिन्दी दिवस पर आप ने सवेरे से कुछ भी नही लिखा। तो मैंने उसे कहा कि हाँ हिन्दी दिवस के बारे में कुछ नहीं लिखा क्योंकि हिन्दी दिवस कोई एक दिवस नही है मेरे लिये।
मेरा तो हर दिवस हिन्दी दिवस ही होता है, क्योंकि ये मेरे अपनों की भाषा है और क्योंकि यही है जो मेरे सपनों की भी भाषा है।
मैं कितनी भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल लूं लेकिन जो मज़ा हिन्दी में आता है वैसा मज़ा किसी भी अन्य भाषा मे मुझे तो नही आता है। हिन्दी भाषा जितनी सरलता, सहजता और शालीनता से मेरी अभिव्यक्ति को सार्थकता प्रदान करती है वैसी शायद ही कोई दूसरी भाषा करती हो।
जिस भाषा में हमारे भाव, संस्कार, संस्कृति और शब्द सबसे श्रेष्ठ ढंग से व्यक्त होते हैं, उस भाषा के उत्सव की बधाई।
हिन्दी_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐

Today I wish you to know that morning affirmations are as necessary as morning walk & healthy breakfast. But to a few, these positive affirmations look like stupidity & a self delusion. However… these are necessary, here’s why, this is once again..
Darling listen – in the current world where we’re bombarded with so much negativity on a daily basis, a little positive dose in the morning is not a bad thing.
Sweetheart, let me repeat the basic philosophy behind the law of attraction, it is – what you think, you become, what you feel, you attract & what you imagine, you create. That’s why I insist that you MUST speak life into you constantly & affirm to yourself more & more throughout the day in order to attract blessings, abundance, prosperity, love, happiness, clarity, wisdom & insight.
Stay focused on doing your part in putting forth the necessary energy & action to manifest what you want & deserve…
I wish & hope that you become the magnet for all that is good for you.. Blessings 💐

Today I wish you to know that your life
becomes atleast 10x better when you begin to look at every single thing with grateful eyes, with positive eyes, with eyes that only see the good & take steps of faith everyday, knowing that every step forward is a step towards achieving greatness.
Remember that everything you speak, visualize, intend & act upon (consciously or unconsciously) mostly manifest. I repeat – you can achieve anything you set your mind to. But for that my dear, you can’t just wait for your Angels to do things for you that you are not interested in doing yourself.
Darling listen – your Angels & God will surely step in & take care of everything once you begin to take initiatives, proactive steps of faith & when you put in the required efforts everyday.
Stay excited & glad about every step that you take today. I wish & hope that something you’ve been dreaming, expecting & praying for manifest for you very soon. Tons of Blessings 💐

Believe me knowing this will make you smile, encourage you, motivate you & will help you become 10x happier…
Sweetheart, the way people talk to you & behave with you is influenced by their own perceptions, conditioning, experiences & circumstances. It is not a reflection of your worth. Good or bad, they’re reflecting the people they follow on social media, people who they are together with, the videos they watch or perhaps the places they go.
Believe me, people generally don’t behave the way they feel for you. They treat you according to what’s happening with them on the inside, their mental condition. Sometimes people unintentionally hurt you because they’re fighting with themselves & going through things that they can’t even share with you.
Sweetheart, I want you to continue showing your good upbringing, nobility, goodness, magnificence & upstandingness by treating others well, supporting & showing love to them, respecting them, getting happy for them & helping them if you can… Remember you are much bigger & better than a whole lot of the world.
I wish & hope that your words & actions always reflect your good character instead of other’s wrong doings & their uncaring behavior. Stay Blissful & Blessed 💐

Today I wish to remind you what Lincoln once said, “We’re as happy as we make up our minds to be”. Begin this day & new week
with a smile 😃. Repeat this with me – This is my winning season. This is my season of good health, happiness, abundance, answered prayers & miracles…
Sweetheart, believe me – morning affirmations actually help us to rewire our mindset to become the “most healthiest, happiest & successful version of ourseves.” 🔥
To become a thriver & best version, you also have to become responsible for your each word, action, reaction & expression. You also have to ask two simple questions from yourself every morning & every evening..
Darling listen – I want you to cultivate a daily practice to become the best version of yourself so that it becomes the integral part of your routine & lifestyle.
Please excuse me for writing similar type of morning posts. I do it intentionally because I know that staying motivated & encouraged to learn, evolve & implement life-enhancing changes is an ongoing process. That’s why I remind you all about this on & off.
I wish & hope that you will give your best to your home, family, work in this week & live with peace & joy, rather than pressure & stress. Tons of Blessings 💐

मुझे लगता है कि हर किसी का जीवन एक द्वंद्व है। प्रकाश और अंधकार का, प्रेम और घृणा का, अहंकार और विनम्रता का। बचपन से लेकर मृत्यु तक हम हमेशा इस द्वंद्व से घिरे रहते हैं। यह द्वंद्व अनेक सतहों पर प्रकट होता ही रहता है।
यह द्वंद्व जीवन के कण – कण में छिपा है। कौरव – पांडव और राम – रावण प्रतिपल आज भी संघर्ष रत हैं। उनका युद्ध खत्म थोड़े ही हुआ है। प्रत्येक व्यक्ति हर वक्त कूरुक्षेत्र में ही खड़ा है। महाभारत कभी हुआ और समाप्त हो गया, ऐसा नही, अभी भी जारी है।
इसलिए शायद कूरुक्षेत्र को भगवद्गीता में धर्मक्षेत्र कहा गया है, क्यों कि वहां निर्णय होता है – धर्म और अधर्म का। और यही निर्णय आपके मेरे भीतर होना है धर्म अधर्म का। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर हर दिन कोई न कोई निर्णायक घटना घटने को है। इसलिए हम में से किसी को भी कभी पूरी राहत कंहा मिल पाती है। कुछ भी करे, राहत नहीं है – चैन नही है मन की शांति नही है। क्योंकि भीतर कुछ उबल रहा है। भीतर सेनाएं बंटी खड़ी है। क्या होगा परिणाम, क्या होगी आखिर में… यही चिंता हर वक्त खाये जाती है।
दूसरी बात ये की हम में से हर किसी के भीतर अहंकार, लोभ लालच, स्वार्थपरता और घृणा के पक्ष में शायद बड़ी फौजें तैनात रहती है। नकारात्मकता के पक्ष में सदा से ही बडी शक्तियाँ रहती हैं। महाभारत में भी श्री कृष्ण की सारी फौजें कौरवों के साथ थी। केवल कृष्ण, निहत्थे कृष्ण ही पांडवों के साथ थे। वह बात बड़ी सूचक है। ऐसी ही हालत आज भी है। आज भी आपकी सारी शक्तियाँ अँधेरे ( नकारात्मक) के पक्ष में रहती हैं। संसार की शक्तियाँ यानी परमात्मा द्वारा दी गयी शक्तियां, योग्यतायें, कौशल, आपकी बुद्धि और क्षमतायें। सिर्फ परमात्मा ही आपके पक्ष में रहते हैं, वो भी निहत्थे। इसीलिये भरोसा ही नहीं हो पाता है कि जीत हो सकेगी – विश्वास ही नहीं बैठता कि निहत्थे परमात्मा का साथ हमें भी विजय दिलवा सकते हैं।
तीसरी बात ये की श्री कृष्ण अर्जुन के ही सारथी थे, ऐसा नहीं है, आपके मेरे रथ पर भी जो सारथी बनकर बैठा है वह भी माधव ही हैं। प्रत्येक के भीतर बैठे परमात्मा ही तो रथ को सँभाल रहे हैं। और फिर जिसका सारथि स्वयं ईश्वर हो उसकी भला हार कैसे हो सकती है, उसकी जीत सुनिश्चत है।
लेकिन हमने अपने रथ का सारथी तो स्वंय खुद को, अपनी बुद्धि को, अहं को, स्वार्थ को बना रखा है, इसलिये हार निश्चित मालूम पड़ती है, जीत असंभव।
महाभारत में अपने सामने विराट सेनाएँ सिख कर अर्जुन भी घबरा गया था। हाथ-पैर थरथरा गये थे। गांडीव छूट गया था। पसीना-पसीना हो गया था। किन्तु उसने अपना सारथी नही बदला। अगर हम भी जीवन के युद्ध में पसीना-पसीना हो जाते हो, तो आश्चर्य नहीं। लेकिन समस्या है कि हमें अपना अपना सारथी नही बदलना है।
महाभारत में कौरव पक्ष के सभी महान योद्धा पराजित हुए क्योंकि “सारथि” का चयन ग़लत था। महाभारत का नायक अर्जुन है। जीत अर्जुन की हुई थी। क्योंकि अर्जुन ने सारथि का चयन ठीक किया। अर्जुन के केवल इस एक निर्णय ने पूरी महाभारत का पासा पलट दिया था। अर्जुन निश्चल चित्त का व्यक्ति था। श्रीकृष्ण के प्रति उसकी निष्ठा पूर्ण थी, समर्पण पूरा था। यही कारण है कि उसने अपना सारथि मन, बुद्धि, अहं को नही बल्कि वासुदेव श्रीकृष्ण को चुना और फिर उनके हर निर्देश का अक्षरशः पालन भी किया।
याद रखिये की जो भी जब भी अपने जीवनरूपी रथ की डोर भगवान के हाथों में सौंप देता है, उसकी लौकिक और पारलौकिक विजय निश्चित हो जाती है।
इसीलिये हर प्रकार के अंतर्विरोध और द्वंद को खत्म करते रहना प्रार्थना है। अपने अंदर के रावण और कौरवों का हर परिस्थिति में संहार करना प्रार्थना है। प्रत्येक परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास, धैर्य और साहस सहेज कर रखना और अपने जीवन रथ को केशव के हाथों में सौंपे रखना प्रार्थना है। श्री कृष्ण के गीता उपदेश को सही में समझ कर आत्मसात करना प्रार्थना है। कृष्णभावनामृत में रहकर ही कर्म करना प्रार्थना है।
आज मेरी अपने आराध्य प्रभु जी से प्रार्थना है कि वे आपके जीवन रथ की पताका पर सदा विराजित रह कर उसकी रक्षा करें और श्री कृष्ण सदा आपके जीवन रथ के सारथी बन कर आपके रथ को नियंत्रण में रखें और सही दिशा में ले जायें।
आज उनसे ये भी विनती है कि आपको जीवन के हर महाभारत में सफल करें और विजयी बनायें। आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहें। मंगल शुभकामनाएं 💐
श्री रामाय नमः। ॐ हं हनुमते नमः।

Today I wish to remind you that you are blessed beyond measures. Spend some time noticing & celebrating 🍾 some of them today.
Darling listen – let go of anything that is draining your energy & focus on the things that are important to you. The world may be going on in it’s crazy way around you, but let your attention be on your own true priorities. Believe me, you will be glad that you listened to me & adjusted your focus today.
Sweetheart, I repeat, make sure you are always focused on the right thing & that you are doing what’s most healthiest & best for you. Try your best today 🌞
I wish & hope that you will focus on living each moment today as best as you can. Smile, laugh, love, dance & pray. Let God continue to bless you everyday 💐
