Manifestation • Mindset • Abundance • Blessings Your future self has brought you here. Time to Align, Attract & Evolve, Now🦸
हिंदू नववर्ष संवत् 2083 एवं चैत्र नवरात्रि की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
जगज्जननी कालका माई से आज यही प्रार्थना है कि इस बार नवरात्रि के ये नौ दिन हमें जड़ता से चैतन्य और अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए और हमारे सभी सत्संकल्प सिद्ध कर दें।
मां भगवती से ये भी प्रार्थना है कि यह पावन पर्व हमारी प्रवृत्तियों, आदतों एवं जीवनशैली को निखारते हुए, हमारे स्वभाव व संस्कारों के नवनिर्माण का मंगलकारी आधार भी बने।
यह नूतन संवत्सर आपके जीवन में आरोग्य, सुख-समृद्धि, सात्त्विक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का नव-प्रकाश भी लेकर आए, इन्हीं सब मंगलशुभकामनाओं के साथ आप अब को एक बार पुनः नवरात्रि की हार्दिक बधाईयां 🙏
जय कालका माई की 🙏
