Manifestation • Mindset • Abundance • Blessings Your future self has brought you here. Time to Align, Attract & Evolve, Now🦸
दुर्गाष्टमी और रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाइयां 💐💐
मैं कालका माई से प्रार्थना करता हूँ कि वे आज आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन का वरदान दें और आपका जीवन शीतलता एवं सुंदरता से भर दें।
भगवती आपके भीतर वह विवेक और प्रज्ञा जाग्रत करें जिससे आप उचित-अनुचित, आवश्यक-अनावश्यक और योग्य-अयोग्य के मध्य स्पष्ट भेद करने में समर्थ हो जायें। माँ की असीम कृपा से आपकी समस्त जड़ता, अज्ञान और त्रुटियां विलीन हों तथा आत्मिक प्रकाश का उदय हो।
आपके परिवेश में जो कुछ भी अशुभ, असुंदर, निस्तेज और मलिन तत्व हैं वो सब उनकी कृपा से तेजी से समाप्त हो जायें और आपके चारों ओर केवल सौम्यता, शुद्धता, शुभता, सुख – शांति पसरी रहें और उनका लगातार विस्तार हो।
इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ #दुर्गाष्टमी और #रामनवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं 💐💐
