Manifestation • Mindset • Abundance • Blessings Your future self has brought you here. Time to Align, Attract & Evolve, Now🦸
मेरे आराध्य प्रभु श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई 💐💐
आज संकटमोचन श्री हनुमान जी के चरणों में यही करबद्ध प्रार्थना है कि उनका अनंत आशीष-अनुग्रह हम सब पर सदैव बना रहे तथा उनकी वह दिव्य शक्ति, जो दुर्गम से लगने वाले रास्तों को सुगम, असाध्य को साध्य और हर असंभव कार्य को संभव बना देती है, हमें निरंतर आत्मबल प्रदान करती रहे और सदैव शुभ संकल्पित रखे।
उनकी कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, आरोग्य एवं आध्यात्मिक समृद्धि का निरंतर संचार होता रहे, इन्हीं सब मंगलशुभकामनाओं के साथ आप को एक बार पुनः श्री हनुमान जी महाराज के प्राकट्योत्सव पर अनंत बधाई एवं मंगलकामनाएं।
श्री रामाय नमः। ॐ हं हनुमते नमः।।
मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतम् शरणं प्रपद्ये।।