While I wish you to know that 90% of your stress is from your inaction & overthinking, I also wish you to know that capacity you have for work, physical activity, love, heal lives & making people feel happy is way beyond anything you could imagine. Way beyond 🤭.
Darling listen – don’t just think, get up, make moves & do something significant in the day (everyday). Keep your health on top priority & don’t forget to smile in any situation.
Sweetheart, it is imperative, now more than ever before, that you use your full capacity & be the absolute best “you” possible, in everything you do.
I pray that this new week comes with abundant blessings & graces for you & your loved ones. I hope you end up winning all your silent battles this week. Wishing You A Great Week 💐

आज मेरा इरादा है कि मैं आपके ध्यान में ये बात ला सकूं की हमारा जीवन ही अपने आप में एक लक्ष्य है, अपना आनंद है, अपना अर्थ एवं अपना प्रयोजन है तथा ये की जीवन जहां भी है, किसी भी रूप में, किसी भी जगह, वो महान है और पूर्ण होने की चेष्टा कर रहा है। बस।
इस बात को समझाने के लिये पेड़ पौधों का उदाहरण है। ये जब तक हैं, हर हवा के झोंके के साथ आनंद से नाचते हैं गाते रहते हैं। इनकी न तो कोई और मंशा है और न ही कोई प्रयोजन। ये सब एक प्रकार से बुद्ध ही तो हैं जो जब तक अपनी पूर्णता प्राप्त नही करते – तब तक अपनी खुशबू, सुंदरता और अपने फल फूल बिखेरते रहते हैं, चाहे कंही भी हों या किसी भी प्रजाति के हों। मेरा कहने का ये मतलब है कि जीवन जहां भी है, अनंत-अनंत रूपों में, सब जगह, उसकी शुरुआत वंही है और उसकी पूर्णता भी वंही है, सब जगह केवल जीवन ही साधन है और साध्य भी, इसके अलावा कुछ भी नही। जब तक हैं, खुश रहिये और खुश रखिये – बस यही योजना और प्रयोजन बनाये रखिये।
मुझे लगता है ये बात हम सब को समझनी होगी की जीवन का मुख्य प्रयोजन सहजता और आनंद से जीना ही है। ये भी समझना होगा कि अपने जीवन को कुशलता और सफलता पूर्वक पूर्णता की तरफ ले जाना कोई विशेष घटना या उपलब्धि नहीं है, बल्कि हमारी सभी की मूलभूत जरूरत है।
इसीलिये जीवन की परिपूर्णता को, उसके समग्र रूपों में स्वीकार कर लेना ही प्रार्थना है। बगैर किसी नाटक या पाखंड के और बगैर किसी इनकार के, जीवन जैसा है उसके साथ पूर्ण रूप से पूरी निष्ठा और श्रद्धा से जीना, उसे और अधिक महान एवं उत्कर्ष बनाना ही हमारी प्रार्थना है। अपने सम्पूर्ण कर्तव्यों को ठीक और सफल रूप में पूर्ण करते रहना ही प्रार्थना है।
आज अपने आराध्य प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि आपके जीवन में जो जो भी व्यर्थ है, वह अपने आप छूट जाये तथा जो सार्थक है, वह बढ़ता चला जाएगा एवं गहरा होता चला जाये।
आपके असंतोष, वैमनस्य और सभी संघर्षों के सारे ज्ञात – अज्ञात कारण आपको कभी भी कोई ऐसा कार्य करने के लिए उकसा नहीं पायें जिसका प्रतिफल आपको या आपके परमात्मा को स्वीकार न हो, इन्ही सब मनोकामनाओं के साथ साथ प्रभु से ये भी प्रार्थना है कि आप सदैव अच्छे इंसान बने रहें, स्वस्थ रहें, हंसते मुस्कुराते, गाते – गुनगुनाते रहें तथा सदा अपनी मस्ती में रहें। मंगल शुभकामनाएं।
Today, I wish to ask you: if you keep doing what you did yesterday or what you are about to do today for the next five years, will you end up with more of what you want or less of what you want?
I know this that you’ve grown & changed so much over the years, but have you become ‘your best self possible’ 🤔? Just pause for a minute & think about it sincerely.
Darling listen – every day you are in the process of becoming. Whether you become better or worse depends on how you spend your time & energy, what you choose to focus on, how you feel & what you do today… The choices you’re making in every moment are not only fateful (have far-reaching implications) for you but for everyone around you.
If you want me to tell you how to improve or grow yourself & become better everyday, the answer is much simpler than you think. Sweetheart, much of your personal & professional growth comes down to the intentional choices or decisions (of doing or not doing something) you make every day 🙏. It’s just that 🤭.
I hope & pray that each day bring an abundance of good to you! Tons of Blessings 💐

We all send out some kind of energy into the world, knowingly or unknowingly, through our thoughts, words, actions & reactions. People & everything around us are bound to get influenced by that energy.
Darling listen – if the default state of the energy you exude is not that good & if it is polluted by your egos, resentments or anxieties, then believe me, it is affecting your life & world around you.
While I’d say that you shouldn’t worry too much about what others think, feel or say, it is not at all bad to evaluate the kind of energy you might be giving off & adjust your vibes accordingly. If it seems that you might be giving off negative energy, then it is time to make a few positive changes, in order to boost your feelings of well-being, dissolve feelings of anxiety, improve interactions with others & attract positivity energy.
Sweetheart, improving your energy will not only make you feel better, but also everyone around you & that will help you to attract more good things. I know, it may take some time & you have to really work to adjust your vibes & emissions, but it can be done & it’s definitely worth it.
Let you actively choose & work on exuding calmness, joy, happiness & saint-like positive energy..
I wish you days full of loving, healing, blessings & positive energy… Tons of Good Wishes & Good Luck 💐

As you know that Diwali is a festival of light, prosperity, love & exchange of sweets & gifts with our loved ones.
Today I wish you to recognize this mutual exchange of gifts & sweets as reciprocity. This article is all about explaining to you the importance of reciprocity in our daily lives.
When you give money, you get a product or service, similarly in life also people constantly exchange energy, love, warmth, togetherness, respect, thankfulness, gratitude & appreciation with each other on daily basis (directly or indirectly).
But what about the cases where there is no reciprocity (exchange). So my question today is, for how long will you continue to give when there is no return or exchange? Think about it seriously 😳?
Darling listen – it doesn’t cost anything to return a compliment, love, support & kindness.
Sweetheart, it is not a duty of humble & gentle people to always prove that they are good to you. It is mutual. It is give & take. Everyone needs something in exchange. Being selfless is not being foolish 🤭.
Let all the happiness, peace, love & joy you spread around, come back to you a hundredfold. Season’s Greetings & Blessings 💐

विपुलता, शुभता, हर्षोल्लास एवं सौभाग्य में वृद्धि की कामना से की गई गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के इस पावन अवसर आप को हार्दिक बधाई।
भगवान श्री कृष्ण आप पर सदा कृपा बनाये रखें🙏

ये ज्योतिपर्व आपके जीवन मे नई खुशियां लाये, आपके जीवन को और अधिक गौरवमयी बनाये, आपकी शुभता, सुख-शांति एवं समृद्धि में तेजी से बढ़ोतरी हो, आपका स्वास्थ्य बढिया रहे और आपकी आयु में वृद्धि हो। आपका सहज, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व तथा आपके होंठों पर थिरकती हुई आत्मीय मुस्कान सदा इत्र बनकर सभी के चेहरों को महकाती रहे, आज भगवान श्री गणेश व माता लक्ष्मी जी से यही सब प्रार्थना हैं 🙏
आप के परिवार और मित्रों के लिए दीपावली अत्यंत शुभ हो।

दीपावली के त्यौहार को पर्वों का राजा कहना गलत नहीं होगा। सारा देश इसे उत्साहपूर्वक मनाता है। हम इस पावन पर्व पर कोशिश करते हैं कि अमावस की गहरी रात को पूर्णिमा बना दें और जितना भी अंधेरा है उसे खत्म कर दें और वो भी छोटी छोटी लड़ियों से और मिट्टी के साधारण से दियों से।
एक-दो दिनों की ये मिट्टी के नन्हें-नन्हें दीयों से अंधेरे के साम्राज्य को पराजित कर देने की हमारी कोशिश कितनी निराली है और कितनी प्रेरणा दायक है, आप स्वयं समझ सकते हैं।
अगर दीये में ज्योति न हो तो दिये के नीचे भी अंधेरा रहेगा, वैसे ही हम भी अपने चैतन्य को जगाये बगैर कण कण में विराजमान परमात्मा की मौजूदगी और परमात्मा की अनुकम्पा के प्रति अंधेरे में ही रहते हैं। एक बार दिये की तरह आपकी अमर ज्योति (प्राणतत्व) जाग्रत हो जाये, रोशन हो जाये तो क्या मजाल की कोई विरोधाभास, अनिश्चितता, आडम्बर, अहंकार या जड़ता रह जाये। एक बार आपका बुद्ध रोशन हो जाये तो आपकी जगमगाहट में सारा संसार जगमगाने लगेगा। आपके दीपक की ज्योति से न जाने कितने और दीपक प्रज्वलित हो उठेंगे।
दीवाली के मिट्टी के दियों में जब आप ज्योति सम्भाल सकते हैं तो अपने इतने शक्तिशाली अंतर्मन में अमृत ज्योति क्यों नही प्रज्वलित कर सकते और इसे सम्भाले रख सकते हैं।
परमात्मा की तरफ से प्रत्येक को सबकुछ बराबर मिला है। उनके बादल सब पर बराबर बरसते हैं। उनका चांद और सूरज सबके लिए उगता है। उनकी आंखों में न कोई छोटा है न कोई बड़ा है। रत्ती भर भेद नहीं। फिर हम अंधेरे में क्यों रहते हैं? हम बुद्धू के बुद्धू क्यों रह जाते हैं, बुद्ध की तरह क्यों रोशन नही हो जाते हैं।
अपने मिथ्या “मैं” को, पाखण्ड को, मूढ़ता को, हठधर्मिता को खत्म कर जैसे ही हम अंतर्यात्रा शुरू करते हैं, जैसे ही अपने चैतन्य को जगाते हैं, हमारे दीये के नीचे का अंधेरा मिट जाता है, दीपावली हो जाती है, हजारों सूर्य एक साथ उदित हो जाते हैं, जिनका फिर कोई अस्त नहीं है – जो फिर कभी डूबते ही नहीं हैं।
आपके भीतर यही परम सूर्योदय छिपा है, प्रार्थना इसी समझ का नाम है। अपने आत्मिक दीये की ज्योति को प्रज्वलित करना ही प्रार्थना है। उस की लौ बनाये रखना सम्भाले रखना प्रार्थना है।
आज अपने आराध्य प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि इस अमावस की रात को आपका बुझा हुआ दीपक जल उठे,आपको भी बद्धतत्व प्राप्त हो जाये तथा लालच, घृणा और भ्रम से मुक्ति मिल जाये, इस बार शुरू हुआ मिठास का रोशनी का ये उत्सव सदा सदा के लिये आपके जीवन का अंतरंग हिस्सा बन जाये, गीत-संगीत कभी बंद ही न हों और आनंद की फूलझडि़यां सदा फूटती रहें तथा आपका सूर्य कभी अस्त न हो।
आप स्वस्थ रहें, सेहतमंद रहें और आपकी यश-कीर्ति सदियों तक बनी रहे, इन्ही सब मनोकामनाओं के साथ देवी लक्ष्मी जी से प्रार्थना है की वें आपके साथ हमेशा रहें 🙏
दीपावली शुभ हो 🪔🙌💐

आज से आरंभ हो रहे दीपोत्सव तथा समृद्धि, वैभव एवं आरोग्य के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।
देवी महालक्ष्मी जी से प्रार्थना है कि इस बार का ये ज्योतिर्मय त्यौहार हम सब के लिये उनका अन्नत आशीर्वाद ले कर आये और हमारे जीवन और घर आंगन को सदा सदा के लिये जगमग-जगमग और प्रकाशित कर दे।
जगमगाते और झिलमिलाते दीपों की आभा हमारे अंदर और बाहर फैली हुई सारी मलिनता, कटुता, कलुषता और अंधकार हमेशा हमेशा के लिये खत्म कर दे। हमारे सभी अपने सदा मुस्कुरातें-खिलखिलाते-नाचते-गाते रहें और ख़ुशियों का प्रकाश सदा बना रहे और लगातार बढ़ता रहे, इन्ही सब मंगल कामनाओं के साथ एक बार पुनः आपको धनतेरस औऱ दीपावली की अनेकानेक बधाई एवं शुभकामनाये।
॥ ॐ महालक्ष्म्यै नमाे नम: ॥

I am sure like anyone else, you too admire some people for their heroism, success or for their personal or professional achievements & accomplishments.
I also know for sure you think of becoming that person in your thoughts, so many times. This post is to tell you how to become the person you admire…
First, I want you to take the time & think about the person you want to become & then pinpoint the specific qualities you admire most. Just begin to reflect on them daily.
I mean – think of what their daily life looks like; their good habits, their routines, their actions & their way of responding (handling) to the situations. Start showing up to these commitments & qualities, start building upon them, step by step & day by day. Remember that you don’t become them overnight, you build them. Start becoming & growing from today.
Believe me, while you are acting like the person you want to become, projecting that confidence, ambition, style, energy, dynamism, mettle & spirit out into your present state of mind, you will not fake it for long… Soon, you will be living it. That’s the secret, recipe & the recommendation!
Be proud of your dreams, your aspirations & your hopes. Most of all, be someone that you’re proud of. Good Luck & Best Wishes 💐
