Don’t Take The Phishing Baits!

Remind yourself once again that you have to constantly flow through all the chaos, mess, nonsense & worldly distractions. You need to stay committed to your own plans, dreams & chosen path. You need to stay connected with Universe, your essence & what you truly want for yourself, no matter what. You need to remain focused only on what matters the most to you.

Remember there are so many things, opportunities & distractions in your surroundings designed to hook you & pull you away from what really matters to you & your world. If you do not remain careful, you are bound to be hooked onto something & getting dragged far away from your dreams, desires, hopes & wishes.

Don’t get hooked in a way that will sail you farther & farther away from living a life you deserve & pray for.

You don’t need to take that Bait unnecessarily.

Let miracles find you so that you can tell a different story to your world very soon. A success story filled with so much inspiration for everyone. Let your people find you giving so much hope by overcoming challenges that life throws at you.

Let you soon become the reason someone feels inspired, motivated & encouraged to continue with one’s journey happily, successfully & satisfyingly.

My best wishes & blessings are always with you 💐💐

रामनवमी विजयदशमी दशहरा

लोग कहते हैं राम ने रावण को मारा। मगर सच तो यही है कि रावण जो चारों वेदों का ज्ञाता था, उस समय का सबसे बड़ा शिव उपासक था, इतना योग्य, सक्षम, ज्ञानवान और बलवान था कि उसे दस राम मिलकर भी नही मार सकते थे। उसे तो उसके अपने अहंकार, क्रोध, अधार्मिक कार्यों ने तथा चारित्रिक पतन ने मार डाला। उसने स्वंय का अंत खुद ही किया। मेरी राय में तो सच यही है।

और अगर आप अपने चारों तरफ देखेंगे तो पाएंगे कि अक्सर विजय-विभूति, अपार सफलता, शक्ति – सामर्थ्य प्राप्ति के बाद लोगों में उपजी अहमन्यता, चमक-धमक, आडंबर, गोरखधंधे, दबंगई, उन्माद एवं घमंड उनके जीवन सौंदर्य को पूर्ण रूप से धूमिल कर देता है और धीरे धीरे उनकी सभी श्रेष्ठतायें खत्म होती चली जाती हैं। और फिर उनका अंत हो जाता है।

सरलता-उदारता-विनम्रता, शिष्टता, निरभिमानता मनुष्य को महानता के उस शिखर पर बनाये रखती है। उम्मीद है कि आप अपनी श्रेष्ठता, दिव्यत्व और अपने दैवत्व को बनाये रखेंगे, जीवन ईश्वरीय उपहार है, ये प्रासादिक भाव बनाये रखेंगे और सदैव ईश्वरीय विधान के प्रति समर्पित रहेंगे।

आपकी नेक नियति, उच्च-आचरण, एकाग्रता, दृढ़-संकल्पबद्धता, महान कार्य तथा शुद्ध विचार आपकी दिव्य पहचान को सदियों तक बनाये रखें, ऐसी मेरी कामना है।

मैं हम सभी के प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूँ कि आपके परिवार, समाज, दुनिया मे आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सदभावना बनी रहे। आपका घर-आंगन रौशनी से झिलमिलाता रहे, इसमें खुशियाँ चहकती रहें तथा सदैव सुख, समृद्धि और रंगों की बहार बनी रहे।

आपको और आपके परिवार को #रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

माँ महागौरी

शारदीय #नवरात्रि की पुण्य बेला में आज #महाष्टमी के दिन हम सब आदिशक्ति माँ दुर्गा के आठवें स्वरूप माँ #महागौरी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

श्वेत वस्त्र धारिणी, वृषभवाहिनी, अष्टवर्षीय कन्या स्वरूप में माँ अत्यंत करूणामयी, स्नेहमयी, शांत और मृदुल दिखती हैं। अपने आशीर्वाद से भक्तों को अक्षय पुण्यों का अधिकारी बनाने वाली मां महागौरी को सादर प्रणाम।

माता से प्रार्थना है कि हमारी अकर्मण्यता, दुर्बलता, रुग्णता, असमंजसता, उदासीनता, खिन्नता और सभी परेशानियां का जल्द ही अंत हो जायें तथा हम सभी का परिवारिक एवं सामाजिक जीवन सदैव मंगलमय, उल्लासपूर्ण और खुशनुमा बना रहे। #जयमातादी 🙏

माँ कालरात्रि

शारदीय #नवरात्रि में सातवां दिन, काल का नाश करने वाली माँ भवानी के सप्तम स्वरूप माँ #कालरात्रि जी का है। त्रिनेत्र धारी माता अत्यंत भयानक स्वरूप में भी अपने भक्तों को सदैव शुभ फल देने वाली हैं इसीलिये इनका एक नाम #शुभंकारी भी है।

मधु-कैटभ तथा रक्तबीज जैसे असुरों का वध करने वाला माँ कालरात्रि का यह स्वरूप हमें ये याद दिलाता है कि बुराई कितनी ही शक्तिशाली क्यों ना हों, उसकी पराजय एक दिन निश्चित है।

माँ से प्रार्थना है कि हमारे सभी रोगों का नाश कर दें, हमारे मन एवं मस्तिष्क के समस्त विकारों को दूर कर दें तथा सभी नकारात्मक, कष्टदायक, अप्रिय एवं कुत्सित स्थितियों का अंत कर आजीवन सुख, समृद्धि, एश्वर्य, उन्नति, स्वास्थ्य और प्रसिद्धि के साथ हमारे जीवन को गतिमान रखें। #जयमातादी 🙏

माँ कात्यायनी

शारदीय #नवरात्रि का छठा दिन आदिशक्ति जगदम्बा के छठे स्वरूप माँ #कात्यायनी जी के पूजन का दिन है।

खड्ग और कमल पुष्प से सुशोभित माता महिषासुर का वध करने के कारण महिषासुर मर्दनी के नाम से भी विख्यात हैं। माँ की प्रार्थना से हमारी भीतरी और बाहरी बुरी शक्तियों एवं प्रवर्तियों का अंत होता है। नकारात्मक सोच से छुटकारा मिल जाता है।

हमारी सभी बाधायें, अस्वस्थताएं, समस्याएं खत्म हो जाएं, हम सदैव सकारात्मक संकल्पनाओं से भरे रहें, हमारे सभी प्रयास सफल हों और सभी सपने साकार हो जाएं तथा हम जीवन के उच्चतम स्तर तक जल्द ही पहुंच जाएँ, ऐसी मेरी आज माँ भवानी से प्रार्थना है। #जयमातादी 🙏

माँ स्कन्दमाता

शारदीय #नवरात्रि का पांचवा दिन माँ दुर्गा की नवशक्ति के पंचम स्वरूप माँ #स्कन्दमाता जी की आराधना का दिन है। प्रेम और वात्सल्य का पर्याय माँ इस रूप में सिंह पर विराजित हैं, हाथों में कमल धारण किए हैं और अपनी गोद मे भगवान कुमार #कार्तिकेय को लिए हुए हैं।

अपने पुत्र की भांति अपने भक्तों को सदैव स्नेह और सुरक्षा के आँचल की छाया देने वाली जगत जननी के श्री चरणों में कोटि-कोटि नमन 🙏

माँ के आशीर्वाद से न सिर्फ हमारे अन्दर नया उत्साह, उल्लास एवं नई चेतना का संचार होता है बल्कि हमारे आस पास के वातावरण में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। हम सब स्वस्थ रहे, अच्छे रहे, भक्तिमय और आनंदित रहे, हमारी बुद्धि पवित्र रहे, हमारा विवेक सदैव जागृत रहे और हम सदैव क्रियाशील रहें, माँ भवानी से आज ये प्रार्थना है। #जयमातादी।

मां कूष्मांडा

शारदीय #नवरात्रि का चौथा दिन दुर्गा माता के चतुर्थ रूप मां #कूष्मांडा की आराधना का दिन है। माँ इस रूप में अष्टभुजाधारी है, अस्त्र शस्त्र के साथ माँ के हाथ में अमृत कलश भी है। इस सृष्टि में तथा हर जीवात्मा में तेज, प्रकाश और ऊर्जा इन्हीं की कृपा है।

माँ से प्रार्थना है कि हमारी सब आधियों-व्याधियों तथा रोग-शोक का अंत कर हमारी आयु, आरोग्य, यश, बल और बुद्धि में तेजी से वृद्धि हो ऎसा आशीर्वाद प्रदान करें। हमे विकास और उन्नति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा के साथ साथ साहस, सहायता एवं अवसर प्रदान करें। हमारी सकारात्मक सोच एवं शुभ कार्य हमारे कुल की कीर्ति में तेजी से बढ़ोतरी करें, माँ भवानी से आज ये प्रार्थना है। #जयमातादी 🙏

माँ चंद्रघंटा

शरद #नवरात्रि का तीसरा दिन जगत जननी माँ जगदम्बा के तृतीय स्वरूप माँ #चंद्रघंटा को समर्पित है। माँ के इस माथे पर अर्धचंद्र लिए स्वरूप में साहस के साथ सौम्यता तथा वीरता के साथ विनम्रता का विलक्षण योग है।

माँ से प्रार्थना है कि हमे सभी नकारात्मक विचारों, चिंताओं, अवसादों, असमंजसता, ईर्ष्या, घृणा, लालच, तुनक मिजाजी तथा घमंडीपन से मुक्त कर के सकारात्मक विचारों से भर दें। हमे निरंतर अच्छे कार्यों को करने के लिए प्रेरणा और शक्ति प्रदान करें। हमारे हर पल में तीज त्यौहार एवं उत्सव बने रहें, ऐसी मेरी कामना है। #जयमातादी 🙏

माँ ब्रह्मचारिणी

शारदीय #नवरात्रि के दूसरे दिन जगत जननी माँ जगदम्बा के द्वितीय स्वरूप माँ #ब्रह्मचारिणी की आराधना हम सभी के जीवन में परिश्रम, लगन, करुणा, विनम्रता, निरहंकारिता, त्याग, सदाचरण एवं सयंम जैसे श्रेष्ठ गुणों का संचार करे जिससे हमारे लिये सुखी, स्वस्थ और सम्मानित जीवन जीना पहले से अधिक सहज एवं सरल हो जाये।

माँ सेे आज विशेष अनुरोध है कि हमारे जीवन की दैनिक क्रियाओं में अधिक सकारात्मकता, सहजता और सरलता आ जाये तथा हम मे वो गुण एवं उर्जा जल्द ही उत्पन्न तथा प्रकट हो जाये जिससे की हम अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर पायें। माँ के आशीर्वाद से हम सभी के सारे कष्ट, कशमकश, असमंजस और संकट जल्द ही खत्म हो जाएं, ऐसी सब मेरी कामना है। #जयमातादी 🙏

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई

इच्छा, ज्ञान और क्रियाशक्ति के रूप में जो परम चेतना हर जगह और हर किसी में विद्यमान है, ऐसी समर्थ कल्याणी जगत्-जननी माँ जगदम्बा की आराधना के अलौकिक महापर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई। माँ भगवती से प्रार्थना है की हम सबके घर-संसार मे हमेशा उमंग, उत्साह और आनंद की रौनक बनी रहे और आने वाला प्रत्येक नया दिन हम सभी के जीवन में आरोग्यता, पूर्णता, खुशहाली और समृद्धि लाए।जय माता_दी 🙏